{"_id":"58fc9fc14f1c1bee488b4dc2","slug":"biometric-attendence-to-be-done-till-block-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का आदेश, ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों की भी लगे बायोमीट्रिक अटेंडेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का आदेश, ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों की भी लगे बायोमीट्रिक अटेंडेंस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Apr 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी कर्मचारियों के ऑफिस समय पर पहुंचने के लिए और विभागों में बेहतर वर्क कल्चर बनाने के लिए लगातार प्रेजेंटेशन देख रहे हैं और फैसले कर रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को ग्राम विकास विभाग के प्रजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि अब ब्लॉक स्तर तक के कर्मचारियों तक की बायोमेट्रिक अटेंडेंस करवाई जाए।
साथ ही उन्होंने समग्र ग्राम विकास विभाग को ग्राम्य विकास विभाग के साथ विलय किए जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक बोर्ड लगाया जाए, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और रोजगार सेवक के मोबाइल नंबर दर्ज रहें। कराए जा रहे कार्यों की सूची और योजनाओं का ब्योरा भी उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
उन्होंने रोजगार सेवकों को भी समय से भुगतान करने का आदेश दिया।