फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bill not payed, connection cut

जिला निर्वाचन कार्यालय की भी बत्ती गुल

Fri, 29 Nov 2013 01:54 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
bill not payed, connection cut

बिजली का बिल जमा न करने पर लेसा ने बृहस्पतिवार सुबह जिला निर्वाचन कार्यालय की बिजली काट दी।

विज्ञापन


इससे यहां मतदाता पुनरीक्षण का काम बंद हो गया। सूचना पर जिला प्रशासन ने आनन फानन में लेसा अधिकारियों को जल्द ही भुगतान करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद ही शाम को बिजली को दोबारा जोड़ा गया। जिला निर्वाचन कार्यालय का 1.04 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है।

इससे नाराज लेसा प्रशासन ने बिजली कनेक्शन काटने का आदेश दिया। सुबह 11 बजे लेसा के दस्ते ने जिला निर्वाचन कार्यालय जाकर बिजली काट दी। यहां मतदाता पुनरीक्षण के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी थी।

आनन फानन में जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद लेसा के दस्ते ने दोबारा शाम चार बजे कनेक्शन जोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed