फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike riding youth dies due to collision with dumper

Lucknow News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 30 Nov 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with dumper
डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे से देर रात मोटरसाइकिल से वापस घर जाते समय रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर घुरवारा चौकी के सामने डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी घुरवारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे राना भीरागोविंदपुर निवासी पवन कुमार (32) पुत्र सुखई गत बृहस्पतिवार को देर रात वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहे थे। रायबरेली डलमऊ मार्ग पर घुरवारा चौकी के सामने डंपर की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस चौकी के सामने ही दुर्घटना होने के बावजूद 15 से 20 मिनट बाद पुलिस को जानकारी हो सकी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को लोडर में लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पवन हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

परिवार में पवन की पत्नी सरला व डेढ़ साल का पुत्र प्रतीक है। कोतवाली प्रभारी डलमऊ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed