{"_id":"655a6bb570b23de06900aa36","slug":"bike-rider-opened-fire-after-colliding-with-scooter-lucknow-news-c-13-lko1012-497178-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूटी से टक्कर पर बाइक सवार ने चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूटी से टक्कर पर बाइक सवार ने चला दी गोली
Mon, 20 Nov 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी के तकिया इलाके में रविवार दोपहर स्कूटी से मामूली टक्कर के बाद गुस्साए बाइक सवार युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। इससे स्कूटी सवार व्यापारी तो बच गया मगर गोली वहीं पर घर के बाहर खड़ी एक युवती के पैर को छूते हुए निकल गई। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बाइक सवार की तलाश शुरू की है।
बीकेटी के भैसामऊ निवासी व्यापारी नागेंद्र यादव रविवार दोपहर डेढ़ बजे स्कूटी से शहर से लौट रहे थे। वार्ड-7 बाना तकिया स्थित क्लाथ हाउस एंड गारमेंट शॉप के पास अचानक सामने आई एक बाइक से स्कूटी की मामूली टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक कान में लीड लगाए था। नागेंद्र के टोकने पर वह झगड़ा करने लगा। आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया और दोनों लोग वहां से चले गए।
नागेंद्र के मुताबिक कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार युवक ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। वह झगड़ा करने लगा। फिर उसने बाइक की डिग्गी से असलहा निकालकर नागेंद्र पर गोली चला दी। नागेंद्र तुरंत झुक गए तो गोली वहीं घर के बाहर खड़ी दिलकश उर्फ आफरीन सिद्दीकी (18) के बाएं पैर को छूती हुई निकल गई। इस बीच बाइक सवार युवक भाग गया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया मगर वह हाथ नहीं लगा। घायल आफरीन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
एसीपी बीकेटी अभिनव ने बताया कि नागेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।