{"_id":"699cc1ca0f47f0b63a0154aa","slug":"bike-rider-kidnapped-in-broad-daylight-robbed-and-left-in-a-dying-state-lucknow-news-c-13-knp1002-1619753-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिनदहाड़े बाइक सवार का अपहरण लूट के बाद मरणासन्न कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिनदहाड़े बाइक सवार का अपहरण लूट के बाद मरणासन्न कर छोड़ा
Tue, 24 Feb 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
आलोक सिंह।
बख्शी का तालाब। इटौंजा में फ्लाईओवर पर सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एसयूवी सवार लोगों ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद उसका अपहरण कर लिया।
आरोप है कि बाइक सवार आलोक सिंह की आंख पर पट्टी बांधकर उन्हें कई घंटों तक एसयूवी से घुमाते रहे। इस दौरान बदमाशों ने उसकी सोने की चेन और नकदी लूट ली। इसके बाद उन्हें पीटकर भिठौली क्राॅसिंग के पास पंडित ढाबे पर मरणासन्न छोड़कर भाग गए।
शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह समर्थकों के साथ थाने के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि पुलिस सिर्फ अपहरण का मामला दर्ज कर रही है। जान से मारने का प्रयास और लूट की धारा नहीं लगा रही है।
विज्ञापन
सीतापुर में अटरिया के बोरसापुर निवासी अरुण कुमार सिंह का आरोप है कि उनका छोटा भाई आलोक सिंह सोमवार को साथी शानू पांडेय के साथ बाइक से बेरसापुर से लखनऊ जा रहे थे। इटौंजा फ्लाईओवर पर सोमवार की सुबह उनके पीछे आ रही काली एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गिर गई।
इसके बाद एसयूवी से उतरकर पांच लोगों ने आलोक सिंह की पिटाई की और उसे एसूयवी में लेकर चले गए। उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर उसे अज्ञात स्थानों पर घुमाते रहे। इस दौरान आरोपियों ने आलोक के गले से सोने की चेन, 18 सौ रुपये लूटकर उसे को भिठौली क्राॅसिंग के पास पंडित जी का ढाबा पर छोड़कर भाग गए।
आलोक को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसीपी बख्शी का तालाब ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है।
सीतापुर बिसवां में टैंकर से पेट्रोल डीजल चोरी से जुड़े हैं तार
पीड़ित के भाई का आरोप है कि सीतापुर बिसवां में टैंकरों से पेट्रोल-डीजल चोरी के मामले में शामिल गिरोह ने उनके भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। यहां पर प्रतिदिन लाखों रुपये का डीजल और पेट्रोल टैंकर चालकों और स्टाफ की मिलीभगत से निकाला जाता है। यह गिरोह पिछले काफी समय से सक्रिय है।