फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider going to a wedding dies in an accident

Lucknow News: शादी में जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike rider going to a wedding dies in an accident
शादी में जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
मलिहाबाद। काकोरी के हलुवापुर गांव के पास रविवार दोपहर डाले की टक्कर से बाइक सवार बंथरा के औरावा गांव निवासी संजीत कनौजिया (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन


संजीत के परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर वह बाइक से मलिहाबाद में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे। काकोरी में हादसे का शिकार हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। इस कारण उनके सिर व पैर में गंभीर चोट आई थी। उसके पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। संजीत खाड़ी देश में लॉन्ड्री का काम करते थे और एक महीने पहले ही घर आए थे। परिवार में पिता रत्तीलाल, मां सुमन, भाई संजय और तीन बहने हैं।


रहीमाबाद में सड़क दुर्घटना में युवक की जान गई

रसूलाबाद निवासी रणवीर उर्फ पिंकू (34) शनिवार रात आठ बजे किसी काम से भतोइया चौराहा गए थे। पैदल घर जाते समय रसूलाबाद और भतोइया गांव के बीच बाइक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। एसआई सुधांशु मालिक के मुताबिक पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। पिंकू पेशे से मजदूर थे। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed