फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider dies in collision with pickup

Lucknow News: पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 26 Jul 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with pickup
देर रात कुर्बेनी गांव के निकट हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गिलौला (श्रावस्ती)। निमंत्रण में शामिल होने जा रहे एक बाइकसवार को बुधवार देर शाम कुर्बेनी गांव के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को परिवार के लोग सीएचसी गिलौला लाए। जहां से देर रात हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप सवार मौके से भागने में सफल रहा।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम परेवपुर निवासी अंकित विश्वकर्मा (30) पुत्र रामचंदर विश्वकर्मा बुधवार देर शाम मोटरसाइकिल से थाना क्षेत्र के ही भौंसावां निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह मोटरसाइकिल लेकर मैरिया सोनवा मार्ग पर ग्राम कुर्बेनी स्थित गुलरिहा बाबा मंदिर के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण अंकित बाइक सहित मार्ग पर ही दूर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे सीएचसी गिलौला पहुंचाया। यहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर रुके बिना पिकअप सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बहराइच पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाक्स में
पहले खोई बेटी अब उजड़ गया सुहाग
गिलौला। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम परेवपुर निवासी अंकित विश्वकर्मा के पिता रामचंदर विश्वकर्मा की तीन माह पूर्व लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। वहीं दस दिन पूर्व अंकित की आठ माह की पुत्री शगुन की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अंकित की पत्नी सुषमा अभी बेटी की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि बुधवार रात उसका सुहाग भी उजड़ गया। पति की मौत के बाद से सुषमा बदहवास है। वह बार बार बेहोश हो रही है। वहीं रोती उसकी मासूम पुत्री सिया (2) को देख लोगों की आंसों में आंसू थम नहीं रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed