फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider died due to collision with unknown vehicle

Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

Wed, 25 Jun 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider died due to collision with unknown vehicle
लखनऊ। रहीमाबाद में सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। हरदोई स्थित मदारपुर सिकरौरी के गोलू यादव (22) की गांव के पास मिठाई व नमकीन की दुकान थी। भाई कन्हैया ने बताया कि दोपहर तीन बजे गोलू दुकान का सामान और मोबाइल खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। टीकर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सड़क के किनारे लिटा दिया। थोड़ी देर बाद गोलू की हालत बिगड़ने लगी। गांववालों की सूचना पर पहुंचे परिजन ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भाई का कहना है कि गोलू सड़क पर दो घंटे तक तड़पते रहे। सही समय पर इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। कन्हैया ने गोलू के पास मौजूद 10-12 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगाया है। दो जून को गोलू का तिलक हुआ था और नवंबर में शादी थी। परिवार में पिता गुड्डू सिंह, मां सुमन और तीन भाई हैं। रहीमाबाद पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed