{"_id":"65dcf624a52968d3f10027a5","slug":"bike-collides-with-divider-youth-dies-friend-injured-lucknow-news-c-13-lko1012-629170-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
Tue, 27 Feb 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में सीएमएस के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोमतीनगर में डिगडिगा निवासी राकेश कुमार रावत (21) होटल में नौकरी करते थे। उनके पिता विनोद के मुताबिक रविवार देर रात राकेश बाइक से अपने साथी के साथ होटल से घर लौट रहे थे। तभी सीएमएस के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राकेश व उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी पीछे से आ रहे होटल के अन्य कर्मचारियों ने दोनों को घायल देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राकेश की मौत हो गई। जबकि उनके साथी का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक राकेश के परिवार में पिता विनोद, मां कुसमा व भाई दिव्यांश हैं। परिजनों ने बताया कि बाइक चलाते समय राकेश हेलमेट लगाए थे।