फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike collides with army truck, youth dies

Lucknow News: सेना के ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 24 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with army truck, youth dies
बछरावां थाना क्षेत्र में इसी सेना के वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत। - फोटो : संवाद
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खैरानी गांव के पास एक बाइक प्रयागराज से लखनऊ कैंट जा रहे सेना के ट्रक से टकरा गई। ओवरटेक करने के चक्कर में हुए इस हादसे में बाइकसवार युवक इसिया गांव निवासी जयप्रकाश शुक्ला (26) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और ट्रक को कोतवाली पहुंचाया। वहीं ट्रक पर सवार 20 सैनिकों को लखनऊ कैंट से आए वाहनों से भेजा गया। ट्रक में गोला बारूद भी मौजूद है जिसे खाली कराने को लेकर उच्चाधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह जय प्रकाश शुक्ला पुत्र पवन कुमार बाइक से हरचंदपुर अपनी दुकान गया था। दोपहर में वह इसिया गांव लौट रहा था। खैरानी गांव के पास युवक ने सेना के ट्रक को ओवरटेक किया लेकिन तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक ट्रक के अगले पहिये से टकरा गई। इससे युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने वाहन रोका और राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर गणनायक पांडे ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि ट्रक हथियार हैं जिसकी उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह को एक साल भी नहीं हुआ था
बछरावां। हादसे में जान गंवाने वाले जयप्रकाश ने हरचंदपुर कस्बे में 99 मार्ट की दुकान खोल रखी थी। युवक का विवाह बीते 13 फरवरी 2024 को बन्नावां गांव के रहने वाले रवि शंकर की बेटी नैना के साथ हुआ था। विवाह के एक वर्ष भी पूरे नहीं हुए और नैना ने अपना पति खो दिया। घटना ने परिवार को कभी न भूलने वाला दर्द दे दिया है। युवक की मौत से मां सरिता, पिता पवन कुमार, छोटा भाई गृह प्रकाश रो-रोकर बेहाल रहे।


पति के शव से लिपट कर रो पड़ी नैना
बछरावां। हादसे में युवक की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची पत्नी नैना नंगे पांव सीएचसी परिसर पहुंची जहां पति के शव को देख रोने लगी। सदमे में वह बेहोश हो गई। अन्य रिश्तेदारों ने शांत करने का प्रयास किया लेकिन पति खोने का दर्द वह सहन नहीं कर पा रही थी। नैना के आंसुओं को देख हर किसी किसी की आंख नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed