{"_id":"6aa9b3f8cd6b40357a0c69a4","slug":"bike-borne-miscreants-snatched-a-mobile-phone-from-a-sub-inspector-lucknow-news-c-13-lko1070-1920719-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दरोगा से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दरोगा से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा
Wed, 16 Sep 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे अभिसूचना मुख्यालय में तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल फोन लूट ले गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेंद्र सिंह के मुताबिक, वह गोमतीनगर के विनीतखंड में रहते हैं। 13 सितंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौट रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे विराटखंड में महाराजा अग्रसेन विद्यालय के पास बिना नंबर की पल्सर बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। गोमतीनगर इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।