{"_id":"68b8ae7ff24183674f00108d","slug":"bike-and-car-riding-miscreants-looted-mobiles-from-two-people-lucknow-news-c-13-lko1070-1367890-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक और कार सवार बदमाशों ने दो लोगों से लूटे मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक और कार सवार बदमाशों ने दो लोगों से लूटे मोबाइल
Thu, 04 Sep 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई में ट्रॉमा सेंटर के पास और वृंदावन सेक्टर दस में बाइक और कार सवार बदमाशों ने दो लोगों के मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ितों ने पीजीआई थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 18 निवासी जयप्रकाश उपाध्याय के मुताबिक मंगलवार शाम को वह ट्रॉमा सेंटर से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। शोर मचाते हुए जयप्रकाश उनके पीछे भागे, मगर वे रफूचक्कर हो गए। उधर, पीजीआई के राजीव नगर निवासी शैलेश कुमार चौहान के मुताबिक शनिवार शाम वह दोस्त से मिलकर घर जा रहे थे। शाम पांच बजे वृंदावन कॉलोनी सेक्टर दस में अस्पताल के पास एक कार उनके पास रुकी। कार में दो युवतियां और एक युवक सवार था। एक युवती ने किसी से बात करने के लिए उनका मोबाइल मांगा। मोबाइल देने पर आरोपी कार में बैठ गई और सभी भाग निकले। शैलेश ने बताया कि भागते समय आरोपी का आधार कार्ड गिर गया था। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पीड़ितों ने ऑनलाइन केस दर्ज कराया था। पीड़ितों से संपर्क कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।