फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण सड़क हादसे में भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह सहित पांच की मौत

Wed, 21 Feb 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Noorpur BJP MLA Lokendra Singh died in a collision between his car and truck in Sitapur, Bijnor
हादसा
सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के एनएच-24 पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह की मौत हो गई। लोकेंद्र सिंह बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। हादसे में उनके साथ दो गनर और ड्राइवर की भी मौत हो गई। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है।

Noorpur BJP MLA Lokendra Singh died in a collision between his car and truck in Sitapur, Bijnor
हादसा

बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए बिजनौर से लखनऊ आ रहे थे। तभी कमलापुर थाना क्षेत्र के ककैयापारा इलाके में विधायक की कार डिवाइडर पार कर दूसरी साइड से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

Noorpur BJP MLA Lokendra Singh died in a collision between his car and truck in Sitapur, Bijnor
हादसा

इस हादसे में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, कार्यकर्ता तरुण कुमार, गनर दीपक कुमार और ब्रिजेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noorpur BJP MLA Lokendra Singh died in a collision between his car and truck in Sitapur, Bijnor
हादसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विधायक लोकेन्द्र सिंह जी के निधन से पार्टी ने एक प्रतिबद्ध नेता खो दिया है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।

विज्ञापन
Noorpur BJP MLA Lokendra Singh died in a collision between his car and truck in Sitapur, Bijnor

हादसा इतना भीषण था कि विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक की कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ आ गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed