फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young Kathak dancer Gargi sets a world record.

Lucknow News: कथक की नन्हीं नृत्यांगना गार्गी ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड

Wed, 07 Oct 2026 03:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Young Kathak dancer Gargi sets a world record.
कथक की नन्हीं नृत्यांगना गार्गी ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड
लखनऊ। राजधानी की नन्हीं नृत्यांगना गार्गी द्विवेदी ने कथक की दुनिया में अपनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। संगीत नाटक अकादमी से कथक की दीक्षा ले रही सीएमएस इंदिरानगर की तीसरी कक्षा की छात्रा आठ वर्षीय गार्गी ने बाल वर्ग में एक हजार से अधिक मंचीय प्रस्तुतियां देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


इतनी कम उम्र में लगातार मंच पर प्रस्तुति देने वाली वह बाल नृत्यांगना के रूप में बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुई हैं।गार्गी ने लखनऊ महोत्सव, अयोध्या महोत्सव और गोंडा अवध महोत्सव समेत कई प्रतिष्ठित मंचों पर कथक प्रस्तुत किया है। शास्त्रीय नृत्य में वह दो बार राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक भी हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में नेशनल डांस स्पोर्ट चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता, जिसे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदान किया। इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय से जुड़े राष्ट्रीय आयोजन में जूनियर वर्ग की लोकगीत श्रेणी में पुरस्कार हासिल किया। वह राजभवन में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed