Bihar Election : सीएम योगी बोले-लालटेन के अंधेरे का युग खत्म हो चुका, फिर न लौटे जंगलराज; पढ़ें पांच बयान
Bihar Election : सीएम योगी इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। लखीसराय में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए ही सुशासन और विकास की गारंटी है। पढ़िए सीएम योगी के दिए गए बड़े बयान...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत लखीसराय में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, बिहार में जंगलराज और गुंडाराज की वापसी नहीं होने देंगे। एनडीए ही सुशासन और विकास की गारंटी है। यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है।
आज जहां एनडीए है वहां सुशासन और विकास है। जंगल राज और गुंडाराज, यह RJD और कांग्रेस की खानदानी पहचान है। जिन लोगों ने बिहार को लूटा, जो खानदानी लुटेरे हैं, आज वह खानदानी माफिया को शागिर्द बनाकर फिर से बिहार में जंगल राज लाना चाहते हैं। पढ़ें सीएम योगी के पांच बड़े बयान...
1. विकसित बिहार, विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा
सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बिहार आज विकास के पथ पर अग्रसर है। पिछले दो दशकों में बिहार ने सड़क, रेल, एयरपोर्ट और वॉटरवे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अब बिहार में बनने वाले उत्पाद-चाहे मखाना हो या वेजिटेबल। वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं। किसान और व्यापारी दोनों आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
2. जंगलराज की पहचान- लूट, अपहरण और भय का माहौल
सीएम योगी ने कहा, 1990 से 2005 तक का दौर बिहार के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। वंशवाद और परिवारवाद ने बिहार की पहचान को धूमिल किया। विकास का पैसा लूट लिया गया, गरीब और नौजवान ठगा गया। एनडीए सरकार ने बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
3. राम मंदिर से जानकी मंदिर तक...आस्था और विकास का संगम
सीएम योगी ने अयोध्या और सीतामढ़ी के धार्मिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा, अब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर और सीतामढ़ी में माता जानकी का मंदिर दोनों बन रहे हैं। 6,155 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या से सीतामढ़ी तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है। यह काम राजद और कांग्रेस कभी नहीं कर सकती थी।4. मोदी सरकार ने गरीबों के घरों में जगमगाई खुशियां
योगी सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों के जीवन में नई रोशनी आई है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 4 करोड़ घरों में आवास, 3 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन और 12 करोड़ बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देकर भारत में रामराज्य की झलक दिखाई गई है।