फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big scam revealed in LDA

एलडीए में 50 करोड़ के प्लॉटों का बड़ा घोटाला

Sun, 05 Jul 2015 11:02 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Jul 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
big scam revealed in LDA

एलडीए में करीब 50 करोड़ के प्लॉटों का एक और गोरखधंधा खुला सामने आया है। इस बार अवैध तरीके से 23 भूखंडों का समायोजन किया गया। जिनमें से 18 भूखंड आवंटन के जरिए और 5 म्यूटेशन कर के अपात्रों के नाम कर दिए गए।

विज्ञापन


ये घोटाला करने के लिए एक ही बाबू की यूजर आईडी का इस्तेमाल किया गया। जिस बाबू की यूजर आईडी का इस्तेमाल हुआ उसका कहना है कि, उसका पासवर्ड किसी ने हैक किया। जिसकी जानकारी उसने उसी समय अपर सचिव सीमा सिंह को लिखित तौर पर दे दी थी।
विज्ञापन

 
कानपुर रोड पर एक भवन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में जब जांच शुरू की गई तो पूरा प्रकरण खुल गया। जिन संपत्तियों को फर्जी तरीके से दर्ज किया गया था, उनकी रजिस्ट्री शुरू कर दी गईं हैं। अब जिस बाबू की आईडी का इस्तेमाल किया गया है, उसने उपाध्यक्ष को दोबारा पत्र लिख कर खुद को इस मामले में लिप्त नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुला मामला

big scam revealed in LDA

एलडीए के एक बाबू प्रदीप श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उसकी यूजर आईडी का अवैध इस्तेमाल कर के घोटालेबाजों ने दो दर्जन निबंधन और नामांतरण करवा दिए हैं। जिसमें से एक मामले की जांच में उसको ही फंसाने की कोशिश की जा रही है।

उसका साफ कहना है कि, उसने अपनी यूजर आईडी बंद करवा दी थी, इसके बावजूद इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। मामला तब खुला जब कानपुर रोड पर फर्जी रजिस्ट्री के मामले की शिकायत प्राधिकरण में की गई। जिसकी जांच उप सचिव संतोष मुर्डिया ने की है।

जांच में पाया गया कि बाबू प्रदीप श्रीवास्तव की यूजर आईडी 729 का उपयोग कर के ये आवंटन हुआ और उसके बाद में फर्जी तरीके से रजिस्ट्री की गई। प्रदीप श्रीवास्तव को जब इस मामले में आरोपित पाया गया तो श्रीवास्तव ने पूर्व में इस संबंध में 28 सितंबर-2013 को दिये प्रत्यावेदन की कॉपी और अपना पक्ष उपाध्यक्ष को उपलब्ध करा दिया। जिसमें उन्होंने अपनी आईडी बंद करने को कहा था।

सात महीने के भीतर पूरा खेल

big scam revealed in LDA

2013 के सात महीनों में ये पूरा खेल खेला गया। जिसमें मार्च से सितंबर के बीच ये 23 आवंटन और म्यूटेशन हुए। जिसमें 25 मार्च-2013 को साधना अग्रवाल के नाम दो आवंटन किए गए थे।

जबकि, सलामत अली और जाबिर अली के नाम दो नामांतरण किए गए। मजे की बात यह कि नामांतरण में दो अलग-अलग व्यक्ति नहीं हैं। मतलब जाबिर अली का नामांतरण जाबिर अली के नाम और सलामत अली का नामांतरण सलामत अली के नाम ही कर दिया गया है।
 
प्रेम अरोड़ा और योगेश कुमार सेठी के नाम दो आवंटन 21 मई करे किए गए। जबकि, 4 जून-2013 को चार आवंटन सुशीला देवी, विनय चौधरी, मीरा देवी और विजय कुमार के नाम किये गये। इनमें से विनय चौधरी, मीरा देवी और विजय कुमार के नाम तो लाइन से तीन प्लॉट आवंटित कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed