{"_id":"56f0e0d94f1c1b3b33f14d25","slug":"big-scam-in-the-name-police-recruitment-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती के लिए दिए 6 से 8 लाख रुपये, सच सामने आया तो उड़ गए तोते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती के लिए दिए 6 से 8 लाख रुपये, सच सामने आया तो उड़ गए तोते
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
भर्ती के नाम पर ठगी से रहें सतर्क
- फोटो : Demo
कानपुर के पनकी में एक युवती ने महिला दरोगा बनकर पुलिस भर्ती के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। आईजी से शिकायत के बाद ठग फरार होने की फिराक में थी। भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ितों के अनुसार पनकी एसओ को महिला की करतूत का पता था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने आरोपी युवती के उसके कुछ और साथी पकड़े हैं।
पनकी रतनपुर कॉलोनी निवासी महेश्वर पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में राहुल के मकान में किराये पर रह रही अंजना सिंह ने खुद को महिला दरोगा बताकर उनसे और इलाके में रहने वाले इटावा निवासी सुखवीर सिंह, सुनील सिंह, नीतेंद्र सहित अन्य कई लोगों से (प्रति व्यक्ति 6.50 से 8 लाख) रुपये वसूल लिए।
काम नहीं होने पर लोगों ने रुपये वापस मांगे तो फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। ठगी के शिकार लोगों का आरोप है कि थाने में शिकायत की तो पनकी एसओ आशीष मिश्रा ने भी फटकार लगाकर भगा दिया।

...तो इसलिए लोग खा गए धोखा
भर्ती के नाम पर ठगी
- फोटो : Demo
पीड़ितों ने एकजुट होकर सोमवार को आईजी जकी अहमद से मामले की शिकायत की। इसकी भनक अंजना को लगी तो वह फरार होने की कोशिश करने लगी। जैसे ही वह साथी के साथ कार में बैठने जा रही थी क्षेत्र के लोगों ने उसे धर दबोचा।
एसएसपी शलभ माथुर ने जांच कराई तो युवती फर्जी दरोगा निकली। एसएसपी के आदेश पर पनकी पुलिस ने धोखाधड़ी, फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को पूरे गैंग का खुलासा करेंगे।
इलाकाई लोगों ने बताया कि महिला थाने की दरोगा बताने वाली युवती के घर एसओ का आना जाना था। इसी के चलते इलाकाई लोग युवती के फर्जीवाड़े को भांप नहीं पाए। एसओ के साथ कई कार्यक्रम में शिरकत करते हुए लोगों ने फोटो दिखाते हुए प्रमाण भी दिए। एसओ को भी ठगी का साथ देने का आरोप लगाया है।