{"_id":"5f66e8618ebc3eee07127935","slug":"big-road-accident-truck-collides-with-auto-in-ayodhya-many-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अयोध्या में ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, 9 गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अयोध्या में ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, 9 गंभीर
Sun, 20 Sep 2020 02:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में थाना रौनाही अंतर्गत सोहावल चौराहे पर स्थित हाईवे पर रविवार भोर में सवारियों से भरी ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के जिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, हादसा करने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया। ऑटो में सवार सभी लोग थाना पूराकलंदर क्षेत्र के भदरसा के निवासी हैं, जो सोहावल क्षेत्र में सरयू नदी पर स्थित ढेमवा घाट पुल के पास मछली पकडने के लिए जा रहे थे। वहीं, घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली व घायलों को समुचित चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
रविवार की भोर में भदरसा के 13 लोग एक ऑटो पर सवार होकर सोहावल क्षेत्र में स्थित ढेमवा घाट पुल के पास मछली पकडने जा रहे थे। सोहावल चौराहे पर दिशा भटकने के कारण ऑटो रॉन्ग साइड पर आ गया और बैक में वापस हो रहा था। इस दौरान भोर में करीब 5 बजे पीछे से आ रही ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए जबकि ऑटो में बैठे सभी 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष 9 लोगों का इलाज चल रहा है। सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि ऑटो पर सवार हीरालाल पुत्र उदयराज (60) निवासी भदरसा, शिव कुमार (32) पुत्र राम जगत, सोनू (35) पुत्र टिल्लू व संजय (27) उर्फ बुद्धू सभी निवासी भदरसा थाना पूराकलंदर की मौत हो गई है। बताया कि हादसा ऑटो के रॉन्ग साइड में होने के कारण हुआ है। हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।
यह हुए घायल
-गंभीर रूप में घायलों में दीपक (24) पुत्र हीरालाल, लक्ष्मण (22) पुत्र रामजियावन, रामपाल (40) पुत्र विश्वनाथ, धर्मपाल (30) पुत्र शंभू लाल, रामू (50) पुत्र छेदीलाल, किचन्नू (27) पुत्र लालता व संत कुमार निषाद (56) पुत्र चेतू निषाद सभी निवासी भदरसा थाना पूराकलंदर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल भगेलू (60) पुत्र छोटई व राजकुमार (35) पुत्र बिहारीलाल नेपुरा भदरसा थाना पूराकलंदर को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

अवैध व्यापार और रोजी रोटी की लालच में गई चार की जान
वास्तव में हादसे के पीछे का कारण रोजी रोटी की तलाश और अवैध रूप से मछलियों का महीनों से किया जा रहा शिकार है। कोरोना और लॉकडाउन से हुई तबाही से उबरने के लिए रोजी रोटी की व्यवस्था में भदरसा के लोगों ने सोहावल के सरयू की तलहटी में मछलियों का शिकार कर धन कमाने की योजना बनाई थी, जिससे परिवार को पाला जा सके। रोजी रोटी की इसी लालच में चार लोगो की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मछलियों का यह अवैध कारोबार कई महीनों से चल रहा है। रात को पहरा देने वाली रौनाही पुलिस जब तक जाग कर तैयार होती है तब तक यह शिकारी अपना काम पूरा कर घर वापस हो लेते थे। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस ने इन्हें संरक्षण देकर सुबह 9 बजे तक शिकार की छूट दे रखी थी।
बता दे कि हर वर्ष बाढ़ का पानी घटते ही मंगलसी से लेकर सीबार तक लगभग 10 किलोमीटर तक सरयू नदी के दोनों तरफ बड़े-बड़े जाल और कटिया लेकर मछलियों के शिकारी महीनों तक मछलियों का शिकार कर प्रतिदिन हजारों रुपए कमाते हैं। यह गोरखधंधा पिछले वर्षों से चला आ रहा है। गांवों के किनारे बने घाटों पर इन शिकारियों को छोटी नाव भी उपलब्ध कराई जाती है जो इलाकाई पुलिस की जानकारी में चलती है। इसकी शिकायत पुलिस की शांति कमेटी बैठकों के दौरान भी ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा की जाती रही है लेकिन नतीजा ढाक के पात ही रहा है।