फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big road accident in Bahraich, Bolero collides with tractor trolley

यूपी: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली से टकरायी, पांच की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Thu, 21 Mar 2019 12:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 21 Mar 2019 12:14 PM IST
Big road accident in Bahraich, Bolero collides with tractor trolley
सड़क हादसे में घायल का इलाज करते हुए डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

जरवलरोड थानाक्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे पर बीती रात करीब 11:00 बजे सीतापुर के नैमिषारण्य तीर्थ स्थान से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो घाघराघाट चेकपोस्ट के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।



जिसमें बोलेरो सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया, जहां तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।


हादसे में बोलेरो सवार हरेंद्र हरेंद्र (34), पुत्र रामतेज निवासी मरौली, सुंदरपता (53), पत्नी मेवालाल निवासी अल्लीपुर, राम प्यारी(50) पत्नी रामफेरे निवासी अल्लीपुर कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने माधव राज (30) पुत्र ललई निवासी अल्लीपुर कोतवाली कर्नेलगंज गोण्डा, दिनेश कुमार (26) पुत्र जवाहरलाल निवासी चहलार अरई उमरी थाना कैसरगंज तथा शारदा (45) पत्नी गंगाबक्स, निवासी भवानी गंज कर्नलगंज गोण्डा की हालत गंभीर देख इलाज के उपरांत ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में माधवराज और दिनेश कुमार ने भी दम तोड़ दिया। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। रामसमुझ (53) पुत्र बिहारी अल्लीपुर सुनील कुमार (27) पुत्र मेवालाल निवासी भवानी गंज, रामनरेश (50) पुत्र बेचन निवासी अल्लीपुर कोतवाली कर्नलगंज गोण्डा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में चल रहा है।


प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेजा गया है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना भेज दी गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed