फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big question on death of KGMU student shivali srivastava

केजीएमयू की नर्सिंग छात्रा की मौत का राज गहराया, गहरी साजिश की आशंका

Tue, 09 Jun 2020 05:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jun 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
big question on death of KGMU student shivali srivastava
केजीएमयू की नर्सिंग छात्रा शिवाली श्रीवास्तव की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। परिजनों के मुताबिक, रात साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति ने शिवाली की मां को शिवाली के ही मोबाइल से कॉल कर इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी बेटी का मोबाइल उसे मिला है, आकर ले जाएं।
विज्ञापन


लेकिन जब परिजन उस युवक की बताई जगह पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला और शिवाली का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। कॉल करने वाले के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं सोमवार को शिवाली के पिता उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताते हुए चौक कोतवाली में तहरीर दी है। एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शिवाली का मोबाइल पुलिस अब तक नहीं ढूंढ सकी है। पिता उमेश चंद्र श्रीवास्तव का आरोप है कि उसका मोबाइल किसी परिचित के पास है। शिवाली अपना मोबाइल हमेशा लॉक रखती थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उसकी मां इंदु ने फोन किया लेकिन कोई रेस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल देने के बदले मांग रहा था रुपये

करीब साढ़े आठ बजे उसके मोबाइल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मोबाइल उसे लक्ष्मण झूला मैदान पर पड़ा मिला है, आप आकर ले लीजिए। इसी बीच शिवाली के दोस्त का फोन उसकी मां के पास आया और उसने भी मोबाइल मिलने की बात कही। युवक ने यह भी कहा कि जिसके पास शिवाली का फोन है, उसने मिलने के लिए निशातगंज पुल के नीचे बुलाया है।

यह जानकारी पाकर उमेश ने भी बेटी के नंबर पर कॉल की तो युवक ने उन्हें भी निशातगंज पुल के नीचे बुलाया। उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने बेटी के दोस्त से बात की। उसने बताया कि मोबाइल देने के बदले वह 3000 रुपये मांग रहा है। दोनों निशातगंज पुल के नीचे पहुंचे और शिवाली का नंबर मिलाया तो वह स्विच ऑफ मिला।

उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बेटी का मोबाइल पासवर्ड से लॉक था। उसे कोई परिचित ही खोल सकता है। उन्होंने बेटी के दोस्त और किसी अन्य युवक पर ही मोबाइल गायब करने का शक जताया है। उनका कहना है कि दोनों को पकड़कर पूछताछ करने पर सही बात सामने आएगी।
 

गहनता से जांच करे पुलिस तो सामने आ जाएगी सच्चाई

22 वर्षीय शिवाली का शव शुक्रवार सुबह हजरतगंज इलाके में गोमती बैराज में मिला था। पीजीआई के वृंदावन योजना निवासी उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बेटी के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस गहराई से जांच करे तो सच्चाई सामने आ सकती है। उन्हें शक है कि बेटी को कोई ब्लैकमेल कर रहा था या फिर किसी के उकसाने पर ही वह नदी में कूदी है। उन्होंने बेटी के साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से संपर्क किया लेकिन सबने शिवाली के खुदकुशी करने की बात पर शक जताया है। 

सारा सामान गायब होने के पीछे गहरी साजिश की आशंका
शिवाली का बैग, मोबाइल फोन और स्कूटी की चाबी पुलिस को नहीं मिली है। परिजनों का कहना है कि स्कूटी के अलावा उसका सारा सामान गायब है जिसके पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है। परिजनों ने पुलिस से शिवाली के साथ अनहोनी के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि शिवाली रात 11 बजे तक दो दोस्तों संग  मोबाइल पर लूडो खेल रही थी।  उसने करीबी मित्र व दो अन्य लोगों से वॉट्सएप पर चैट भी की थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed