{"_id":"5a4e62d84f1c1baa268b7a20","slug":"big-policies-to-be-inaugrated-on-uttar-pradesh-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस पर प्रदेश को 51 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी दिवस पर प्रदेश को 51 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 जनवरी को एक ही दिन में 51 हजार करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन कर ‘नवनिर्माण’ थीम को सार्थक किया जाएगा।
विज्ञापन
समारोह में शिक्षा, कृषि, विज्ञान, कला, साहित्य, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 101 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सभी विभागों को इसकी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एनेक्सी में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राजीव कुमार ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर विकासपरक कम से कम 11 नई योजनाएं लॉन्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को प्रमाणपत्र देने को भी कहा। यूपी दिवस की थीम ‘नवनिर्माण’ है 24 जनवरी को 51 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण होना है।