फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big game of gun house owners exposed in getting arms license

UP: शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में गन हाउस मालिकों का बड़ा खेल, बिना सत्यापन खरीदे और बेच दिए विदेशी असलहे

Sun, 04 Jun 2023 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jun 2023 08:17 AM IST
सार

शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में गन हाउस मालिकों ने बड़ा खेल किया। फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर संदीप सिंह ने राइफल और पिस्टल खरीदी थी। लखनऊ के नंदा गन हाउस से पुरानी राइफल खरीदी थी। इसके बाद अधिकारी गन हाउस को बेच दी थी।

विज्ञापन
Big game of gun house owners exposed in getting arms license
संदीप सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा विधायक के साले संदीप सिंह के फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण की जांच के दौरान गन हाउस मालिकों का खेल उजागर हुआ है। संदीप गन हाउस से विदेशी असलहे खरीदता और बेचता रहा था लेकिन इसका सत्यापन नहीं किया गया। इसलिए वह भी जांच की रडार में आ गए हैं। जांच पूरी कर साक्ष्य जुटाने के बाद इन पर भी कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन


इसमें लखनऊ के दो और कानपुर का एक गन हाउस शामिल है। एसटीएफ ने अवैध शस्त्र मामले में सपा विधायक अभय सिंह के साले संदीप सिंह को जेल भेजा था। संदीप सिंह के जरिये इंग्लैंड मेड राइफल व इटली की पिस्टल बरामद की गई। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि संदीप ने कई बार असलहे बेचे व खरीदे। 
विज्ञापन


कानपुर के सुदर्शन आर्मरी से राइफल व पिस्टल ली थी। लखनऊ के नंदा गन हाउस से 2018 में नागालैंड से ट्रांसफर कराए गए फर्जी लाइसेंस पर नई राइफल ली थी। अधिकारी गन हाउस को पुरानी राइफल बेची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक फर्जी लाइसेंस पर असलहे बेच देना गन हाउस मालिकों की या तो लापरवाही है या फिर मिलीभगत है। इस संबंध में को सत्यापन कर प्रशासन को जानकारी देनी चाहिए। इसलिए इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

दस्तावेज जुटाना हो रहा मुश्किल

मामला करीब बीस साल पुराना है। कई अहम दस्तावेज अभी भी एसटीएफ को नहीं मिल सके हैं। इसमें संदीप सिंह का राइफल का लाइसेंस की पत्रावली भी शामिल है। एसटीएफ ने जब गन हाउस मालिकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने आप को पूरी तरह से निर्दोष बताया। उनका कहना है कि उनको पता ही नहीं था कि लाइसेंस फर्जी था। पुराने कुछ दस्तावेज दिए हैं, जबकि तमाम दस्तावेज अभी उपलब्ध कराना बाकी है। इसके लिए सभी गन हाउस मालिकों ने कुछ दिन का वक्त मांगा है।

पूछताछ का दौर जारी

एसटीएफ मामले में तेजी से जांच कर रही है। दूसरी तरफ एसीपी हजरतगंज लाइसेंस सत्यापन प्रक्रिया संबंधी जांच कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से लगातार पूछताछ का दौर जारी है। असलहा बाबू, शस्त्र अधिकारी आदि से कई दौर की पूछताछ हो चुकी है। जब लाइसेंस ट्रांसफर हुआ था तब कौन कौन अधिकारी थी, उनका भी विवरण एसटीएफ ने जुटाया है। कई रिटायर्ड भी हो चुके हैं। एसटीएफ उनसे भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed