{"_id":"6142f7c28ebc3eb779230d0a","slug":"big-declaration-of-aam-admi-party-for-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव को लेकर बड़ा एलान: अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव को लेकर बड़ा एलान: अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे
Thu, 16 Sep 2021 08:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Sep 2021 08:52 PM IST
सार
UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। आप नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर प्रदेश में आप की सरकार बनी तो 300 यूनिट तक फ्री बिजली देंगे।
विज्ञापन
आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने पर 24 घंटे आपूर्ति के साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। किसानों को निशुल्क बिजली के साथ बकाया बिल माफ किए जाएंगे। यह वादा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से किया।
विज्ञापन
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में यहां आए सिसोदिया ने कहा कि यूपी की जनता महंगी बिजली से दुखी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बेहतर काम किया है। इसीलिए में आज वहां बिल जीरो आ रहे हैं। यूपी की जनता अगर वोट देकर आप की सरकार बनवाती है तो सरकार बनने के 24 घंटे के वह अपना वादा निभाएंगे। उन्होंने बकायेदारों से धैर्य रखकर 2022 में आप की सरकार बनवाने की अपील की।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यूपी में बिजली बन रही है फिर भी यहां की सरकार लोगों को नहीं दे पा रही है। उन्होंने भारी भरकम बिल अदा न कर पाने से प्रदेश में हुई खुदकुशी की घटनाओं का भी जिक्र किया। कहा कि सरकार बकायेदारों के साथ अपराधी जैसा सुलूक कर रही है। उपभोक्ता अपराधी नहीं बल्कि मनमानी वसूली में जुटी सरकार इसके लिए दोषी है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लंबे-लंबे पावर कट से मुक्ति दिलाई। इन्वर्टर-जनरेटर घरों व बाजारों से गायब हो गए हैं। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पार्टी संयोजक की ओर से यूपी की 24 करोड़ जनता को बेहतर बिजली व्यवस्था की जो गारंटी दी गई है उसे सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे।