{"_id":"57dd50e94f1c1b3c3dd4a648","slug":"big-changes-in-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में भारी फेरबदल, बड़े पदों पर किए गए बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में भारी फेरबदल, बड़े पदों पर किए गए बदलाव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में जारी गृहकलह को खत्म करने की कोशिश में पार्टी में बड़े बदलाव किए गए हैं। शिवपाल यादव ने अध्यक्ष बनने के बाद संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पहली गाज महामंत्री अरविंद सिंह गोप और प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी पर गिरी है। उन्हें पदों से हटा दिया गया है। प्रदेश महासचिव का दायित्व ओमप्रकाश सिंह को सौंपा गया है। वह पहले भी प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही 13 विभाग मिले। मुख्यमंत्री अखिलेश ने पीडब्ल्यूडी विभाग अपने पास ही रख लिया।
राज्यपाल राम नाईक ने सीएम अखिलेश की सिफारिश पर शिवपाल को सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, राजस्व, अभाव, सहायता व पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, सहकारिता,चिकित्सा शिक्षा, आयुष व लघु सिंचाई विभाग आवंटित कर दिए। परती भूमि,जल संसाधन एवं समाज कल्याण विभाग उनके पास पहले ही थे।
विज्ञापन