फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big challenge in spokesperson admission test.

6,028 प्रवक्ता के पदों की भर्ती पर बड़ा आदेश

Thu, 08 Jan 2015 01:02 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Big challenge in spokesperson admission test.

सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के रिक्त 6,028 पदों के लिए 260 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के अंदर बाहरी व्यक्तियों के जाने पर प्रतिबंध होगा। इसे लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस लगाई जाएगी।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।

सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पद के लिए 25 जनवरी और 1, 8, 15 व 22 फरवरी को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 5,75,958 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने कहा है कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के आसपास अधिक लोगों को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों के अलावा केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों व कर्मचारियों को ही जाने दिया जाएगा।

परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी के लिए सीधे केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed