{"_id":"1d352a30f7acfb6fb54c062574f96a4f","slug":"big-car-accident-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की बहन का शादी की रात हुआ एक्सीडेंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की बहन का शादी की रात हुआ एक्सीडेंट, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Wed, 22 Apr 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मंगलवार को देर रात हजरतगंज में एक भीषण कार दुर्घटना हुई। हजरतगंज में जीपीओ स्थित आर्यन चौराहे पर कार और बस की भयंकर भिडंत हो गई।
विज्ञापन
इस कार में रुचिका भटनागर (23) और समयक श्रीवास्तव सवार थे। रुचिका के भाई की एमबी क्लब में शादी हो रही थी। शादी की फूलों से सजी कार में सवार ये दोनों लोग दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
देर रात दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मोतीनगर नाका क्षेत्र में रहने वाली रुचिका भटनागर ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मोतीनगर निवासी इंजीनियर अनुराग स्वरूप भटनागर के बेटे वरूण भटनागर की मंगलवार को एमबी क्लब में शादी थी। उनकी बेटी रुचिका भटनागर मुंबई में नौकरी करती थी। मुंबई से रुचिका अपने भाई की शादी में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद रुचिका कपड़े बदलने के लिए घर गई थी। घर से वापस लौटते समय ये हादसा हुआ। रुचिका की मौत की खबर के बाद शादी वाले इस घर में मातम छाया हुआ है।