फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big bazaar lucknow selling below standard food stuff

आप बिग बाजार से शॉपिंग करते हैं तो सावधान, बिक रहा है सड़ा सामान

Sat, 07 May 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 May 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
big bazaar lucknow selling below standard food stuff
ब‌िग बाजार में म‌िला खराब सामान - फोटो : amar ujala

शहर के नामचीन रीटेल स्टोरों में भी घटिया व सेहत बिगाड़ने वाली खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इसका खुलासा शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम की सहारागंज मॉल में संचालित बिग बाजार के स्टोर पर कार्रवाई के दौरान हुआ है। टीम को बिग बाजार के सब्जी स्टोर में सड़े गले केले, अमरूद, फफूंदी युक्त अंकुरित मेंथी, अंकुरित मसूर दाल व चेरी के साथ खराब हो चुके ऐसे आलू, टमाटर, बैगन व गाजर भी मिले। 

विज्ञापन


टीम ने स्टोर में मौजूद घटिया व खराब हो चुकी पचास किलोग्राम सामग्री को जब्त कर नष्ट कराया। साथ ही स्टोर संचालक को नोटिस जारी करते हुए स्टोर में भंडारण की सुरक्षित व मानक के तहत व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। तब तक सभी तरह के अंकुरित अनाज, रसीले फल व गर्मी में जल्दी खराब हो जाने वाली सब्जियों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


जांच टीम ने बिग बाजार स्टोर से बेचे जा रहे ब्रांडेड व नॉन ब्रांडेड खाद्य सामग्री के सात नमूने भी लैब जांच को सील कर भेजे हैं। सहारागंज के बिग बाजार स्टोर से घटिया व खराब फल व सब्जियां बेचे जाने की शिकायत प्रभारी अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार को मिली थी। इसी आधार पर उन्होंने टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

big bazaar lucknow selling below standard food stuff
‌‌म‌िले सड़े-गले फल - फोटो : amar ujala

सीएफएसओ एसपी सिंह ने बताया कि देर शाम हुई इस कार्रवाई के दौरान रीटेल स्टोर से बेची जा रही फल सब्जियां व अंकुरित रखरखाव की उचित व्यवस्था न होने के कारण खराब हो जाने के बाद भी बेचे जाते पाए गए। सबसे ज्यादा खराब स्थिति टमाटर-आलू-बैंगन-गाजर व केले की मिली। स्टोर संचालक की मौजूदगी में ऐसे दूषित हो चुके फल सब्जियों व अंकुरित अनाज को सीज कर इन्हें सुरक्षित स्थिति में नष्ट कराया गया।

स्टोर संचालक को जारी नोटिस में 24 घंटे के अंदर स्टोर में फल सब्जियों व अंकुरित अनाज को सुरक्षित तरह से स्टोर किए जाने की व्यवस्था कर इसकी लिखित जानकारी एफएसडीए कार्यालय को देने के लिए कहा गया है। टीम ने अन्य खाद्य सामग्रियों की भी जांच की।

सफोला टेस्टी ब्लेंडेड इडिबल ऑयल, गाय का घी, राजगिरी ब्रांड आटा, अरहर दाल, राइस कचरी, बेसन और लालजी ब्रांड पापड़ का नमूना भी लैब जांच को सील कर भेजा। सीएफएसओ ने बताया कि बिग बाजार के रीटेल स्टोर से बिकती मिली घटिया व खराब गुणवत्ता की सब्जी फल इत्यादि को देखते हुए अन्य कंपनियों के संचालित स्टोरों पर भी खाद्य सामग्री की जांच को अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed