फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big accident in UP Massive fire in roadways bus at Rae Bareli many scorched

यूपी के रायबरेली में बड़ा हादसा: रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 15 यात्री झुलसे, एक गंभीर, लखनऊ रेफर

Mon, 29 Nov 2021 07:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Nov 2021 07:14 PM IST
सार

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर थाना इलाके में आलमबाग डिपो की एक रोडवेज बस ट्रक से टकराकर आग का गोला बन गई। हादसे में 15 यात्री झुलस गए। बस पर करीब 60 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
Big accident in UP Massive fire in roadways bus at Rae Bareli many scorched
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टांडा गांव के पास खड़े ट्रक से टकराने के बाद आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस आग का गोला बन गई। हादसे के बाद सभी 60 यात्रियों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह जान बचाकर यात्री बस से बाहर निकले। इस दौरान 15 यात्री झुलस गए, इनमें से कुछ घायल भी हो गए। 

विज्ञापन


इनमें से नौ को सीएचसी हरचंदपुर जबकि छह यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों के सामान समेत बस पूरी तरह राख हो गई। बताया जा रहा है कि चालक द्वारा ईयरफोन ठीक करने की वजह से बस बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। मौके से चालक फरार हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब चार बजे आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस रायबरेली से लखनऊ जा रही थी। बस पर करीब 60 यात्री सवार थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर टांडा गांव के पास पहले से एक ट्रक खड़ा था। अनियंत्रित बस पीछे से खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस डिवाइडर के दूसरे तरफ चली गई, गनीमत रही कि पलटी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद बस धू-धू करके जलने लगी। देखते ही देखते बस का आग का गोला बन गई। बस पर सवार यात्री किसी तरह जान बचाकर भागे। हादसे की जानकारी होते ही थानेदार उरेश सिंह और दमकल के जवान मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद बस यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान 15 यात्री झुलस गए, इनमें से कुछ घायल भी हो गए। सभी को सीएचसी हरचंदपुर और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद बस में आग लग गई। जानकारी होने पर झुलसे और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में किसी भी मुसाफिर की जान नहीं गई है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।

थानेदार उरेश सिंह ने बताया कि चालक गाना सुनने के लिए कान में लगाई गई लीड को ठीक कर रहा था। इस वजह से बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

ये यात्री झुलसे
रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू का पुरवा गांव की रहने वाली शांति सिंह (61), पटेल नगर निवासी संजीव कुमार शर्मा (30), उसकी पत्नी प्रीति शर्मा (25) और इंदिरा नगर की रहने वाली अनामिका श्रीवास्तव (24), उसकी मां मुन्नी श्रीवास्तव (60), आकांक्षा श्रीवास्तव (35) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनके अलावा लखनऊ निवासी संजय त्रिपाठी (50), सुचिता त्रिपाठी (45) के अलावा रायबरेली जिले के बछरावां क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव निवासी छंगालाल (65), कुर्री सुदौली निवासी रामेश्वर (65), विशुनपुर की रहने वाली ममता (35), वीरेंद्र (35), हरदासपुर की रहने वाली अर्चना सिंह बघेल (35), रानीखेड़ा गांव निवासी आलोक कुमार (25), पहराखेड़ा की रहने वाली प्रकाशिनी (23) को सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया गया।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित टांडा गांव के पास खड़े ट्रक में टकराने के बाद आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस में आग लग गई। शार्ट-सर्किट से आग लगने की वजह बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर हादसे में झुलसे व घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।
-श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed