{"_id":"5c55bf0dbdec2273a74cfcf1","slug":"bhupesh-baghel-attacked-on-bjp-narendra-modi-in-barabanki-kisan-naujwan-swabhiman-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- 'पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- 'पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से'
Sat, 02 Feb 2019 09:32 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हम कांग्रेसी हैं आजादी के लिए गोरों से लड़े थे, अब चोरों से लड़ेंगे, क्योंकि चौकीदार अब चोर हो गया है।
जिस तरह से जनता का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है साफ है कि राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है। बघेल शनिवार को जीआईसी मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान नवजवान स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने जो वादा किसानों से किया था सत्ता संभालते ही वह हमने पूरा कर किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया।
विज्ञापन
बघेल ने कहा कि भाजपा ने जो बजट पेश किया है उसमें किसानों से मजाक किया गया है। किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देने की बात की गई है इस तरह प्रतिमाह पांच सौ रुपये और एक दिन में 17 रुपये में किसान के खाते में आएंगे।

भाजपा ने किसानों को विकलांगों से भी नीचे लाकर खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो वह न्यूनतम गारंटी तय करेंगे। राहुल की सरकार किसान के हिसाब से चलेगी।
जिस तरह से छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ हुआ है उसी प्रकार हिंदुस्तान के सभी किसानों का भी कर्ज माफ किया जाएगा। भीड़ देख गदगद बघेल ने कहा कि आजादी की लड़ाई इस बात की गवाह है कि अवध की धरती ने देश सेवा में कितना योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया को दो साल पहले छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाकर भेजा। डॉ. पुनिया की मेहनत का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ में आज पूर्ण बहुमत की कांग्रेस की सरकार है।