फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bhootnath market market will become first smart market in lucknow

लखनऊ का भूतनाथ मार्केट बनेगा पहला स्मार्ट बाजार, व्यवस्था में होंगे बदलाव

Wed, 18 Jul 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jul 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
bhootnath market market will become first smart market in lucknow
भूतनाथ बाजार का निरीक्षण करतीं मेयर संयुक्ता भाटिया - फोटो : amar ujala
भूतनाथ बाजार राजधानी का पहला स्मार्ट मार्केट बनेगा। कोशिश रंग लाई तो यहां आने वालों को न तो जाम मिलेगा न ही अतिक्रमण। कौन सी दुकान कहां पर है, मेन गेट पर ही इसकी जानकारी मिल जाएगी। यह सब संभव होगा स्मार्ट मार्केट में। 
विज्ञापन


स्मार्ट शहर में स्मार्ट बाजार बनाए जाने की शुरुआत इंदिरा नगर केभूतनाथ बाजार से हो रही है। मंगलवार को महापौर और नगर आयुक्त के साथ व्यापारियों की बैठक में इसकी कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गोपाल टंडन विशेष तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने भी अपनी ओर से हर तरह का सहयोग देने का वादा किया। भूतनाथ मार्केट को स्मार्ट बनाने का जमीनी का काम अगस्त में शुरू किया जाएगा। जिन पांच बाजारों को स्मार्ट बनाया जाना है, उनमें भूतनाथ, अमीनाबाद, बाजार, याहियागंज, बाजार, चौक व आलमबाग बाजार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद महापौर व नगर आयुक्त ने बाजार भी दौरा भी किया। बैठक में स्थानीय पार्षद दिलीप कुमार श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी विद्या सागर यादव, भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता एवं लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ व महामंत्री अभिषेक खरे भी शामिल हुए।  

10 बिन्दुओं पर होगा काम

bhootnath market market will become first smart market in lucknow
भूतनाथ बाजार का निरीक्षण करतीं मेयर संयुक्ता भाटिया - फोटो : amar ujala
10 बिन्दुओं पर होगा काम
यातायात से लेकर जनता तक को बनाएंगे स्मार्ट
स्मार्ट एनर्जी, स्मार्ट मोबिलिटी, स्मार्ट हेल्थ केयर, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, स्मार्ट गवर्नेंस, स्मार्ट सिटीजन, स्मार्ट मैनेजमेंट, स्मार्ट ट्रैफिक सॉल्यूशन, स्मार्ट बिल्डिंग।

व्यवस्था में ये होंगे बदलाव
- सुबह-शाम दो बार होगा कूड़ा दुकानों से उठेगा कूड़ा
- सुबह और शाम दो बार होगी सफाई
- बाजार को नो-प्लास्टिक जोन घोषित किया जाएगा

- गीला व सूखा कचरा अलग रखने वाले डस्टबिन लगाए जाएें
- कूड़ा निस्तारण के लिए कॉम्पेक्टर लगाया जाएगा
- जल निकासी, सीवर की बेहतर व्यवस्था की जाएगी

- महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट व पब्लिक टॉयलेट बनाए जाएंगे 
-पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जाएगी
-एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी
-बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे

सुरक्षा पर रहेगा फोकस

bhootnath market market will become first smart market in lucknow
भूतनाथ बाजार में बेतरतीब खड़े रहते हैं वाहन - फोटो : amar ujala
सुरक्षा पर होगा फोकस
- हर चौराहे पर हर दिशा की ओर कैमरे लगाना, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी
- बाजार में दोनों ओर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी
- आपातकालीन व्यवस्था हेतु मिनी फायर मैनेजमेंट सिस्टम एवं दो मिनी क्लीनिक /मोबाइल हॉस्पिटल, एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी

बाजार को एक रंग से जाएगा संवारा
- बाज़ार में सभी दुकानों को एक ही रंग में रंगा जाएगा।
- स्थान चयन कर फुटपाथ के किनारे बैठने के लिए उचित दूरी पर बेंच की व्यवस्था की जाएगी
-दिव्यांगों और चलने में असमर्थ व्यक्तियों के लिए मुफ्त व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी 

पूरा बाजार होगा वाई-फाई

bhootnath market market will become first smart market in lucknow
भूतनाथ बाजार - फोटो : amar ujala
वाहनों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित
- मार्केट परिक्षेत्र में चार पहिया वाहनो के प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाएगा
- दो पहिया वाहनों की संख्या कम करना के प्रयास किया जाएगा।
- स्मार्ट बाजार के अंतिम लक्ष्य में पूरे बाजार को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा
- नए स्थान का चयन कर उस पर अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी
- पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने को वेंडिंग जोन बनाया जाएगा

ये भी होंगे बदलाव
- पूरा बाजार होगा वाई-फाई
- बाजार में प्रवेश करते ही हर चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन पर दुकानों और बाजार की खासियत का ब्यौरा नजर आने लगेगा।
- बाजार का एक एप लॉन्च किए जाने की भी योजना है। इस पर बाजार का ब्योरा होगा।
- व्यापार मंडल की टीम स्ठानीय पार्षद के साथ मिलकर प्रशासनिक व्यवस्था संभालेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed