फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhoomi poojan for Ramleela in Ayodhya.

अयोध्या में फिर सजेगा राम दरबार, 17 से होगी फिल्मी रामलीला, 220 फिल्मी कलाकार निभाएंगे भूमिका

Tue, 06 Oct 2020 06:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi poojan for Ramleela in Ayodhya.
अयोध्या में रामलीला के लिए किया गया भूमिपूजन। - फोटो : amar ujala
सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में आगामी 17 से 25 अक्तूबर को होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में दिल्ली प्रदेश में सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा , फिल्म एक्टर बिंदु दारा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


अयोध्या में एक बार फिर राम दरबार सजने जा रहा है । अयोध्या की रामलीला हालकि कोरोना वायरस के चलते वर्चुअल होगी। बावजूद इसके ऐसी रामलीला का मंचन होने जा रहा है जिसमें वालीवुड का तड़का भी होगा , सिनेमा जगत के बड़े-बड़े अभिनेता भी अपना अपना किरदार निभाने मंच पर होंगे ।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 12:10 के शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मण किला के मैदान में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया । अब 17 अक्तूबर से वर्चुअल रामलीला की शुरुआत होगी जो 25 अक्तूबर दशहरे तक चलेगी। इस वर्चुअल रामलीला में फिल्म जगत की जानी-माने कलाकार शामिल होंगे। लगभग 22 फिल्मी कलाकार इस वर्चुअल रामलीला में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में इस तरीके की पहली रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बीजेपी के दो सांसद भी रामलीला में किरदार निभाएंगे। गोरखपुर से सांसद रवि किशन जहां एक और भरत की भूमिका निभाएंगे तो वही भोजपुरी सुपरस्टार गायक व सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में होंगे। फिल्मी हस्तियों में असरानी नारद की भूमिका में रहेंगे वही शहबाज खान रावण की भूमिका में रहेंगे। उसी तरीके ऋतु शिवपुरी रजा मुराद जैसे कलाकार भी रामलीला में शामिल हो रहे हैं। अयोध्या की रामलीला कमेटी के संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का कहना है की यह एक अनूठा प्रयास है।

हालांकि दिल्ली में फिल्मी हस्तियों की रामलीला होती रही है लेकिन, अयोध्या में पहली बार ऐसी रामलीला हो रही है और उनका प्रयास होगा कि प्रतिवर्ष इस रामलीला को वह निरंतर करते रहें। अयोध्या की रामलीला के निर्देशक सुभाष मलिक ने बताया की मंचन में दर्शकों को आने की स्वीकृति बिल्कुल नहीं है। रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्तूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा और रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 14 भाषाओं में कन्वर्ट करके यूट्यूब पर दिखाया जाएगा।

भूमि पूजन के मौके पर सांसद लल्लू सिंह,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल ,एग्जीक्यूटिव चेयरमैन वी.पी टंडन, लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमण शरण मौजूद थे।  
 

मुख्यमंत्री से मिलेंगे रामलीला कमेटी के सदस्य

आज दिल्ली की अयोध्या की रामलीला कमेटी के सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भूमि पूजन के बाद लखनऊ में पांच कालिदास में मुलाकात करेंगे। जिसमें सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, बिंदु दारा सिंह और कमेटी के अन्य सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वर्चुअल रामलीला के उद्घाटन के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण देंगे इसके साथ ही एक मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

अयोध्या की रामलीला कमेटी का मानना है कि अयोध्या को अयोध्या जी के नाम से पुकारा जाए। इसकी मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज करेंगे साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को भी अयोध्या आकर रामलीला देखने का निमंत्रण देंगे। इसके अलावा योगी सरकार के अन्य मंत्रियों को भी 17 तारीख से 25 तारीख तक के बीच में रामलीला देखने के लिए निमंत्रित करेंगे ।

अयोध्या में 25 स्थानों पर एलईडी से होगा प्रसारण
अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक वाई पी सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या की रामलीला का सहयोग कर रही है। इस रामलीला में कोई दर्शक नहीं होगा। लेकिन इस रामलीला को वर्चुअल तरीके से पूरा देश और पूरा विश्व सोशल मीडिया के माध्यम से देख सकेगा। यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार पूरी अयोध्या में जगह-जगह 25 बड़ी एलईडी लगाएगी जिससे फिल्मी हस्तियों की अयोध्या की रामलीला लोग आसानी के साथ देख सकें।

अयोध्या में राम लीला मंचन सौभाग्य की बात: बिंदु
रामायण सीरियल के हनुमान जी का रोल करने वाले दिवंगत पहलवान व अभिनेता दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि यह इनके जीवन का सुखद दिन है कि वह पहली बार अयोध्या आए । अयोध्या में रामलीला का मंचन सौभाग्य की बात है। भगवान राम की नगरी में आए और भगवान राम की नगरी में भगवान राम के सेवक हनुमान का रोल रामलीला के मंच पर करेंगे ।

उनके पिता दारा सिंह हनुमान जी का रोल करते रहे हैं आज उनके बेटे खुद बिंदु दारा सिंह अयोध्या में हनुमान जी का किरदार निभाएंगे ।उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या धार्मिकता का प्रमुख केंद्र बनेगी साथ ही दो-तीन सालों में अयोध्या की सूरत इस तरह निखा जाएगी कि वह पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। अयोध्या में भव्य रामलीला मंचन के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी सहयोग के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed