फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhojpuri festival today, various colors of culture will be seen

Lucknow News: भोजपुरी महोत्सव आज, दिखेंगे संस्कृति के विविध रंग

Fri, 22 Aug 2025 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri festival today, various colors of culture will be seen
विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय
लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी महोत्सव का आयोजन शनिवार को हजरतगंज स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में धूमधाम से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान भोजपुरी समाज की सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य समेत कई विशिष्टजन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भोजपुरी गौरव सम्मान एवं भोजपुरी विशिष्ट सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें विशेष रूप से पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम एवं सुरक्षा) विनोद कुमार सिंह (आईपीएस), अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी (आईपीएस), प्रमुख सचिव (सचिवालय प्रशासन एवं पशुधन विभाग) अमित कुमार घोष (आईएएस), प्रमुख सचिव (पर्यटन एवं संस्कृति) मुकेश मेश्राम (आईएएस), प्रमुख सचिव (आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) रंजन कुमार (आईएएस), पुलिस महानिरीक्षक (एटीएस) प्रेम कुमार गौतम (आईपीएस), मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप्र. राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अखण्ड प्रताप सिंह (आईएएस) समेत अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभुनाथ राय ने बताया कि भोजपुरी संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी, बलिया के गोपाल राय, अवधेश, संजय यादव, सुरेश कुशवाह, रविशंकर देहाती, अंगद राम ओझा सहित 100 से अधिक लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही 10 से अधिक सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं का पाठ करेंगे। इस दौरान अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, रामयतन यादव, वेद प्रकाश राय, हनुमान यादव, अम्बरीश राय, जितेंद्र सोनकर, संजय सिंह, रामविलास यादव, तीर्थराम अवधेश, अंगद राम ओझा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed