{"_id":"6a95dca993a06b8def0fe4af","slug":"bhavya-builders-director-and-two-others-accused-of-219-crore-rupees-fraud-lucknow-news-c-13-lko1070-1899417-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाव्या बिल्डर के निदेशक व दो अन्य पर 2.19 करोड़ की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाव्या बिल्डर के निदेशक व दो अन्य पर 2.19 करोड़ की ठगी का आरोप
Tue, 01 Sep 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित ट्यूलिप अपार्टमेंट निवासी प्रॉपर्टी डीलर दिनेश गांधी ने भाव्या बिल्डर के निदेशक समेत तीन लोगों पर 2.19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने निदेशक गाजियाबाद निवासी अंबरीश तिवारी, वर्णिका शर्मा और हुसैनगंज के छितवापुर निवासी सोनी सोनकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
प्राॅपर्टी डीलर के मुताबिक वर्ष 2016 में उन्होंने विभूतिखंड में बिल्डिंग निर्माण के लिए आरोपियों की कंपनी को 2.19 करोड़ रुपये का टेंडर दिया। आरोप है कि वर्ष 2016 से 2021 तक रकम लेने के बाद भी आरोपी काम पूरा नहीं कर सके। उन्होंने फर्जी फायर एनओसी और एलडीए प्रमाणपत्र भी भेजे।
पड़ताल में बिल्डर पर एलडीए का करीब 21 करोड़ रुपये बकाया भी सामने आया। रकम मांगने पर आरोपियों ने उन्हें धमकाया और पिटाई भी की। 2026 में पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर उन्होंने कोर्ट का रुख किया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।