फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra Enters in Uttar Pradesh Today News Updates in Hindi

Bharat Jodo Yatra: आज यूपी में दाखिल होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, दो दिन में तीन लोकसभा मथेंगे राहुल

Tue, 03 Jan 2023 08:54 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ/बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ/बागपत Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jan 2023 08:54 AM IST
सार

यूपी में कांग्रेस की यात्रा की शुरुआत गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से होगी, जो गाजियाबाद लोकसभा का हिस्सा है। जहां राहुल गांधी तीन जनवरी को सभा को संबोधित करेंगे, लेकिन उनके पूरे दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से सबसे अहम बागपत व शामली में बीतेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra Enters in Uttar Pradesh Today News Updates in Hindi
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में गाजियाबाद में दाखिल होगी। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। गाजियाबाद के रास्ते यह यात्रा पश्चिम के ही कुछ जिलों से गुजरेगी, लेकिन पूरे प्रदेश से लोगों को बुलाया गया है। कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं और छोटे दलों के प्रतिनिधियों को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। कांग्रेस का प्रयास है कि यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाने के साथ ही विपक्षी एकता का अवसर भी इसे बनाया जाए।

विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस की यात्रा की शुरुआत गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से होगी, जो गाजियाबाद लोकसभा का हिस्सा है। जहां राहुल गांधी तीन जनवरी को सभा को संबोधित करेंगे, लेकिन उनके पूरे दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से सबसे अहम बागपत व शामली में बीतेंगे। जाटलैंड के नाम से पहचान रखने वाले दोनों जिलों में कांग्रेस की काफी लंबे समय से राजनीतिक पकड़ मजबूत नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां बागपत लोकसभा से वर्ष 1996 में आखिरी बार चौधरी अजित सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दिलाई थी। उसके बाद वह लगातार रालोद से चुनाव लड़ते रहे। वहीं शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट पर कांग्रेस से आखिरी बार 1984 में अख्तर हसन सांसद रहे है। इस तरह बागपत में 27 साल तो कैराना में 39 साल से कांग्रेस को अपनी खोई जमीन नहीं मिल सकी है। अब भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस को जाटलैंड के बड़े किसान संगठन भाकियू का साथ मिलने से कुछ उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा संख्याबल जुटाने को कहा
यात्रा को लेकर हर प्रांतीय अध्यक्ष के प्रभार वाले जिलों को ज्यादा से ज्यादा संख्याबल जुटाने को कहा गया है। संख्या बल से ही तय होगा कि कौन, कितना जनता के बीच प्रभावी है। हाईकमान इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि हर जिले से बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।

30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में यात्रा का होगा समापन
कांग्रेस महासचिव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे और यहीं पर यात्रा का समापन होगा। भाजपा के लोगों ने इस यात्रा को बदनाम करने और रोकने के लिए पूरा प्रयास किया है। लेकिन यह यात्रा जारी है और इसका संदेश जन-जन तक पहुंचा है।

छह जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, छह जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और यात्रा में उनकी ‘सुरक्षा में चूक’ के विषय पर कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था जिसका जवाब एक अधिकारी ने दिया जो उचित नहीं है। 

अयोध्या के साधु-संतों को भी न्योता
पार्टी प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पांडेय ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए अयोध्या के साधु-संतों और महंतों को पार्टी ने निमंत्रण भेजा गया है। संतों से मुलाकात करके भी उनसे यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया गया। काफी संख्या में साधु-संत यात्रा में शामिल होने जाएंगे भी।

नए साल पर सरकार का तोहफा है मूल्य वृद्धि : प्रमोद तिवारी
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने नए साल पर देशवासियों को कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि का तोहफा दिया है। मोदी सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डालकर अदाणी और अंबानी की तिजोरी भर रही है। पीएम ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवकों को रोजगार देने का वादा किया, लेकिन तमाम संस्थान कौड़ियों के दाम बेच दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पांचवें मंत्री हैं, जिन पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। 

भारत जोड़ो यात्रा गीत जारी
कांग्रेस ने यूपी के लिए भारत जोड़ो यात्रा गीत जारी किया है। गीत में नफरत से दूर रहने और संविधान की रक्षा का आह्वान किया गया है। नववर्ष को लेकर उम्मीदें भी जगाई गई हैं।

राहुल-प्रियंका के साथ 60 कंटेनरों में आएंगे नेता
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम बागपत पहुंचेगी। इसकी तैयारी में सोमवार को दिनभर कांग्रेस नेता लगे रहे। सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ 60 कंटेनर में 240 नेता आएंगे। उनके साथ केवल 100 वरिष्ठ नेता रिसोर्ट के अंदर रुकेंगे, जबकि अन्य नेता एवं स्थानीय नेता बाहर पंडाल में रहेंगे। रात्रि विश्राम के लिए सवा लाख वर्ग फीट का पंडाल बनाया गया है। 

लोनी तक पैदल आएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तीन जनवरी की सुबह दिल्ली से यात्रा शुरू करके लोनी तक पैदल आएंगे। इसके बाद शाम को गाड़ी से अपने काफिले के साथ मवीकलां में पहुंचेंगे। मवीकलां में मंगलवार रात्रि में पांच हजार से ज्यादा नेताओं का जमावड़ा होगा। जिनमें करीब 100 नेता राहुल गांधी के साथ रिसोर्ट में रहेंगे तो अन्य को बाहर रखा जाएगा। वहां सभी के रहने से लेकर सोने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बताया कि चार जनवरी की सुबह मवीकलां से पैदल यात्रा शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed