फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra route changed.

Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा का रूट एक बार फिर बदला, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से होकर जाएगी

Fri, 16 Feb 2024 12:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Feb 2024 12:26 PM IST
सार

यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट एक बार फिर बदल गया है। अब यात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से होकर जाएगी। हालांकि, अभी प्रशासन ने बदले हुए रूट की अनुमति नहीं दी है।
 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra route changed.
न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट एक बार फिर बदल गया है। अब यह कानपुर से बुंदेलखंड जाने के बजाय मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मुरादाबाद के रास्ते आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से रूट बदलने संबंधी अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ से उन्नाव, कानपुर होते हुए झांसी के रास्ते मध्य प्रदेश में जानी थी लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। यह यात्रा 21 को कानपुर में स्थगित हो जाएगी और 22 तथा 23 को यात्रा ब्रेक लेगी फिर 24 को मुरादाबाद से संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन


यात्रा में बदलाव के पीछे मुस्लिम बहुल क्षेत्र को कवर करने की रणनीति बताई जा रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ सी पी राय ने बताया कि मुरादाबाद से आगरा के रूट पर यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अब यह मध्य प्रदेश के बजाएं राजस्थान जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed