फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi will talk to people in Uttar Pradesh.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Sat, 03 Feb 2024 10:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Feb 2024 10:30 AM IST
सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को यूपी में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी आम लोगों से बातचीत करेंगे। यात्रा के भव्य स्वागत के लिए कांग्रेस ने तैयारी कर ली है।
 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi will talk to people in Uttar Pradesh.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : कांग्रेस।

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चंदौली के रास्ते प्रवेश करेगी। इस यात्रा का प्रदेश में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के दौरान राहुल गांधी यहां विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। इसका कार्यक्रम तय किया जा रहा है। यह जानकारी राय ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रा चंदौली के बाद वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा से होते हुए राजस्थान जाएगी। अभी तक मणिपुर से लेकर जितने भी राज्यों से यह यात्रा गुजरी है, वहां बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भागीदारी निभाई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फुटेज देख कांपी रूह...ऐसा लगा मारने की लगी होड़; आंखों के सामने कत्ल पर कत्ल होते देखते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोलियों की तड़तडाहट से दहला मोहम्मदनगर, दुबके लोग, मिन्नतें कीं लेकिन गोलियां दागते रहे हमलावर


उन्होंने बताया कि यूपी में यात्रा के लिए विभिन्न कमेटियों के साथ-साथ हर जनपद से दो-तीन वरिष्ठ नेताओं को यात्रा का संयोजक बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक, पूर्व सांसद पीएल पुनिया व सह संयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, वार रूम के चेयरमैन विधायक वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन डॉ. सीपी राय, शिव पांडेय, संजय दीक्षित, संजय सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed