'पाक सैनिकों के सिर काट ले जाता है, कांग्रेस बयान देती है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत का वर्तमान नेतृत्व कमजोर होने के कारण हम दिन प्रतिदिन पिछड़ते जा रहे हैं।
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाता है और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हाथ पे हाथ रखकर केवल बयान जारी करते हैं।
भगत सिंह कोश्यारी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज रविवार को सर्वोदयनगर राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ आए थे।
यह भी कहा कि देश बयानों से नहीं बल्कि इरादों से चलता है। इरादे मजबूत हों तो कोई भी भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता।
यूपीए-2 की सरकार ने देश को महंगाई, भ्रष्टाचार, घोटाले, आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं दिया।
एनडी तिवारी से मिले कोश्यारी
उत्तराखंड के भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी रविवार को कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से मिले।
एनडी तिवारी ने कोश्यारी को अपना आशीर्वाद दिया और उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर काम करने की सलाह दी।
कोश्यारी लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के प्रचार के सिलसिले में आए थे। लखनऊ में पहाड़ के मतदाताओं के बीच उन्होंने सभा भी की।
मुलाकात के पीछे यह थी वजह
कोश्यारी खुद भी भाजपा के टिकट से नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। यह क्षेत्र नारायण दत्त तिवारी का पुराना क्षेत्र है।
इस कारण कोश्यारी रविवार को समय निकालकर नारायण दत्त तिवारी से उनके आवास पर मिलने पहुंच गए। तिवारी ने भी गर्मजोशी से कोश्यारी का माला पहनाकर स्वागत किया।
कोश्यारी ने उनसे चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगा। इस पर तिवारी ने उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा कि इस चुनाव क्षेत्र से मेरा पुराना जुड़ाव है।
मेरे कराए हुए जो काम रह गए हैं उसे आप पूरा कराइये। मेरा आशीर्वाद व शुभकामनाएं आपके साथ हैं। इस दौरान खटीमा के भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।