फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni blasts on modi and mulayam

कभी पीएम नहीं बन पाएंगे मोदी: बेनी

Fri, 18 Apr 2014 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Apr 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
beni blasts on modi and mulayam

गोंडा से नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने फिर से मोदी के खिलाफ मुस्लिम कार्ड खेला है। उन्होंने मुलायम को भी नहीं बख्शा।

विज्ञापन


बेनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्लिमों को मोदी से सचेत रहने की सलाह दी। उन्होने मोदी पर देश में आतंकवाद को भी बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बकौल बेनी गोधरा कांड के जरिये मोदी ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन


वर्मा गुरुवार को गोंडा संसदीय क्षेत्र से नामांकन करने से पहले आईटीआई मैदान में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अघोषित पीएम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी पीएम नहीं बन सकेंगे मोदी

beni blasts on modi and mulayam

बेनी प्रसाद वर्मा ने गुरुवार को आईटीआई मैदान में जनसभा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को खूब ललकारा।

गोंडा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार नामाकंन करने के बाद बेनी फिल्म अभिनेत्री नगमा के साथ दोपहर में जनसभा के मंच पर पहुंचे।

वे अपने भाषण में मुसलमानों को मोदी के प्रति सचेत करते दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी को गुजरात में कौड़ियों के भाव में जमीन दे दी।

बेनी ने कहा कि इस चुनाव के बाद मोदी का प्रधानमंत्री बनने का सपना चूर हो जाएगा और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।

मुलायम ने मुस्लिमों से धोखा किया

beni blasts on modi and mulayam

केंद्रीय मंत्री ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मुसलमानों ने उनके लिये क्या किया और मुलायम ने उनके साथ क्या किया।

उन्होंने खुद अपनी साफ छवि पर कहा कि मै किसी राज घराने से नहीं हूं, मैं तकलीफ को समझता हूं।

बेनी पहले भी अपने बयानों से चर्चा में रहे हैं। उन्होने केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट में हुए घोटाले पर बयान दिया था कि यह मात्र 71 लाख का घोटाला है अगर 71 करोड़ का होता, तो माना जा सकता था।

मोदी की लहर नहीं: नगमा

beni blasts on modi and mulayam

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के समर्थन में गोंडा ससंदीय क्षेत्र में प्रचार करने आईं फिल्म अदाकारा नगमा ने देश में नरेन्द्र मोदी की हवा होने के दावे को पूरी तरह से खारिज किया है।

बोलीं कि उनकी हवा होती तो वह बीजेपी के जनाधार वाले क्षेत्र से चुनाव लड़ने के बजाए उस क्षेत्र से चुनाव लड़ते जहां भाजपा का नामो निशान नहीं है।

गौरतलब है कि मोदी दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी से उनके खिलाफ अरव‌िंद केजरीवाल चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed