{"_id":"6244c3747c87496c27723388","slug":"beneficiaries-of-pradhan-mantri-awas-yojna-will-soon-get-the-keys-of-the-house-lucknow-news-lko6238888150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द मिलेगी भवनों की चाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द मिलेगी भवनों की चाभी
विज्ञापन
लाभार्थियों को जल्द मिलेगी प्रधानमंत्री आवास की चाबी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
एलडीए के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त रंजन कुमार व उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार को शारदानगर विस्तार स्थित प्रधानमंत्री आवासों का किया निरीक्षण।
कहा कि शारदानगर विस्तार योजना में बनाए गए प्रधानमंत्री आवास जल्द ही आबादी से गुलजार होंगे। आचार संहिता समाप्त होने पर योजना के लाभार्थियों को भवनों की चाभी सौंपी जाएगी। इसके लिए एलडीए ने पूरी तैयारी कर ली है।
उपाध्यक्ष ने बताया कि कॉलोनी का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से किया गया है, जिसके लिए प्राधिकरण को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिले हैं।
बताया कि कॉलोनी में छोटे बच्चों के खेलने के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा बड़े बच्चाें व वयस्कों के लिए बैडमिंटन, बास्केट बॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि कॉलोनी में सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम समेत अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां कम्यूनिटी सेंटर व इंटर कॉलेज की भी व्यवस्था की जा रही है।
उपाध्यक्ष ने बताया कि एलडीए की ओर से कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं को समाज में आगे लाने और आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भी काम किया जा रहा है।
इसके लिए गुजरात की कुछ समाज सेवी संस्थाओं की मदद से वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी संचालित कराया जाएगा।
आचार संहिता खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना का लोकार्पण कराकर लाभार्थियों को भवनों की चाभी दिलाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा।
20 साल चलेंगी कॉलोनी की सड़कें
मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि कॉलोनी में शार्ट पैनल व्हाइट टॉपिंग तकनीकी से सड़कें बनाई गई है जो 20 वर्ष से भी अधिक समय तक चलेगी। इसके अलावा यहां स्टोन मैटिक्स एस फॉल्ट तकनीकी से भी सड़क निर्मित की जा रही है। ऐसी तकनीकी का इस्तेमाल प्रदेश में पहली बार एलडीए द्वारा किया जा रहा है।