फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Behta Nala overflows Tehsildar conducts inspection.

Lucknow News: बेहता नाला उफनाया, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Fri, 04 Sep 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Behta Nala overflows Tehsildar conducts inspection.
रहीमाबाद के झाऊ बेरिया गांव में पुलिया के ऊपर से उफनाता नाला
मलिहाबाद। रहीमाबाद के झाऊ बेरिया गांव का बेहता नाला गांव के मुख्य रास्ते की पुलिया के ऊपर से उफनाकर बहने लगा है। ऐसे में तहसीलदार कुमकुम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को मौके का निरीक्षण किया। दरअसल, दो साल पहले इसी गांव के रामखेलावन का 11 वर्षीय बेटा करन नाले के बहाव में बहने से डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुरसती ने बताया कि पुलिया के दोनों ओर बाउंड्री नहीं है। पुलिया के ऊपर से पानी बहने से स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर अभिभावकों में डर की स्थित रहती है। इस संबंध में तहसीलदार ने मौके पर ग्रामीणों और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेले पुलिया पार न करने दें। साथ ही, ग्राम प्रधान को दोनों ओर रस्सी बांधने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद सिर्फ आश्वासन
वर्ष 2024 में करन के डूबने के बाद तत्कालीन एसडीएम ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर पुलिया ठीक कराने का आश्वासन दिया था। कई बार ग्रामीणों ने पुलिया बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को बड़े हादसे का इंतजार है।

रहीमाबाद के झाऊ बेरिया गांव में पुलिया के ऊपर से उफनाता नाला

रहीमाबाद के झाऊ बेरिया गांव में पुलिया के ऊपर से उफनाता नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed