फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pregnant woman removed from OT over 6,000; attendant dismissed

Lucknow News: छह हजार रुपये के लिए गर्भवती को ओटी से निकाला, अटेंडेंट बर्खास्त

Fri, 04 Sep 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman removed from OT over 6,000; attendant dismissed
लखनऊ। बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में घूसखोरी की हद पार हो गई। आरोप है कि छह हजार रुपये न देने पर गर्भवती को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) से बाहर कर दिया गया। पति ने दर्द बयां करते हुए वीडियो बनाकर बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस पर संज्ञान लिया। उनकी सख्ती के बाद आरोपी महिला डॉक्टर को अस्पताल से हटाकर ओटी अटेंडेंट को बर्खास्त कर दिया गया। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीकेटी के भवानीपुर निवासी लल्ला बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गर्भवती पत्नी धर्मी को राम सागर मिश्र अस्पताल लेकर पहुंचे थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा सिंह ने जांच के बाद ऑपरेशन से प्रसव की सलाह दी। धर्मी को ओटी में ले जाया गया। आरोप है कि लल्ला को बुलाकर छह हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। उन्होंने इससे मना कर दिया। लल्ला का यह भी आरोप है कि इस पर ऑपरेशन टाल दिया गया। कुछ देर बाद पत्नी को ओटी से बाहर कर दिया गया। उन्हें रुपये का इंतजाम करने या दूसरे अस्पताल भेजे जाने की धमकी दी गई। इसके बाद लल्ला ने वीडियो में आपबीती बताई।
विज्ञापन

वायरल वीडियो पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता को तत्काल कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूरे मामले की रिपोर्ट एक सप्ताह में तलब की है। मंडलीय अपर निदेशक ने आरोपी डॉक्टर पूजा सिंह को माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। इटौंजा सीएचसी की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शबा आफरीन को राम सागर मिश्र अस्पताल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ओटी अटेंडेंट देवेंद्र कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। लखनऊ मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. उमेश सचान को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बुलाकर दोबारा किया गया भर्ती
डिप्टी सीएम की सख्ती पर अफसरों ने आननफानन एंबुलेंस भेजवाकर गर्भवती को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया। लोकबंधु अस्पताल से दो यूनिट ब्लड भी बिना डोनर दिलवाया गया। खून चढ़ाने के बाद ही गर्भवती को छुट्टी दी जाएगी। तय तारीख 23 सितंबर पर उसे डिलीवरी के लिए बुलाया जाएगा।


वर्जन
गर्भवती का हीमोग्लोबिन 7.6 था। डिलीवरी की तारीख 23 सितंबर है। महिला को पेट दर्द उठने पर बुधवार को भर्ती किया गया था। दवा देने पर वह ठीक हो गई थी। परिजनों से दो यूनिट खून लाने के लिए कहा गया था। परिजनों की सहमति पर एंबुलेंस बुलाकर गर्भवती को घर भेजवाया गया। रुपये मांगने का आरोप बेबुनियाद है।

- डॉ. पूजा सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ



वर्जन
मरीज से रुपये मांगने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। आरोपी डॉक्टर को हटाने के साथ ओटी अटेंडेंट को बर्खास्त कर दिया गया है। सरकारी अस्पताल में जांच व इलाज पूरी तरह से मुफ्त है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed