{"_id":"6a99e0bb2430e0eb3909f3c8","slug":"passengers-to-get-relief-with-10-special-trains-for-diwali-lucknow-news-c-13-lko1070-1903519-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दीपावली पर यात्रियों को 10 स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दीपावली पर यात्रियों को 10 स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लखनऊ होकर दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, पटना और फिरोजपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अक्तूबर और नवंबर में निर्धारित दिनों पर चलेंगी।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 04209 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वाराणसी से रात 10:15 बजे चलेगी। ट्रेन सुबह 3:30 बजे लखनऊ और दोपहर 1:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04210 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। यह सुबह 3:50 बजे लखनऊ और 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी।
इसी क्रम में 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार स्पेशल एक अक्तूबर से 29 नवंबर तक बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे रवाना होकर रात 8:45 बजे लखनऊ और सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04214 आनंद विहार टर्मिनस-अयोध्या कैंट स्पेशल दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। यह शाम 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और रात 10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। ट्रेन बाराबंकी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
04227 वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल एक अक्तूबर से 29 नवंबर तक बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। वाराणसी से सुबह 11:05 बजे चलकर शाम 5:15 बजे लखनऊ और अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 04228 चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। चंडीगढ़ से सुबह छह बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे लखनऊ व वाराणसी रात 12:55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रूड़की, सहारनपुर और अंबाला कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
चंडीगढ़ पटना स्पेशल पहली अक्तूबर से
04512 चंडीगढ़-पटना स्पेशल एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। चंडीगढ़ से रात 11:35 बजे रवाना होकर लखनऊ मंडल के आलमनगर और उतरेटिया होते हुए अगले दिन रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04511 पटना चंडीगढ़ स्पेशल दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन पटना से रात 11:15 बजे चलकर उतरेटिया सुबह 8:58 बजे, आलमनगर सुबह 9:30 बजे और रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
फिरोजपुर कैंट पटना 6 अक्तूबर से
04616 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार को चलेगी। यह फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चलकर आलमनगर सुबह 4:55 बजे, उतरेटिया सुबह 5:40 बजे और पटना अगले दिन शाम 6:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04615 पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक बुधवार को चलेगी। ट्रेन पटना से रात 8:20 बजे चलकर उतरेटिया 5:56 बजे, आलमनगर सुबह 6:55 बजे होते हुए फिरोजपुर रात 11:55 बजे पहुंचेगी।