फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Behave gently with patients: Divisional Commissioner

मरीजों से करें सौम्य व्यवहार : मंडलायुक्त

Fri, 07 Mar 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Behave gently with patients: Divisional Commissioner
संयुक्त जिला चिकित्सालय ​स्थित एनआरसी का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। 
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का बृहस्पतिवार रात देवीपाटन मंडल गोंडा के मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने निरीक्षण किया। उन्होंने एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चों का हाल जाना। बच्चों के परिजनों से उन्हें मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को एनआरसी में नौ बच्चे भर्ती मिले। उन्होंने यहां बेड के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों को भर्ती करने व एनआरसी टीम को बेहतर सेवाएं देने का निर्देश दिया। कहा कि मरीजों से सौम्य व्यवहार करें। कहा, सभी चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहे, जिससे मरीजों को भटकना न पड़े। इसके बाद उन्होंने एनआरसी में बने स्टाफरूम, किचन व अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि वे समय-समय पर एनआरसी का निरीक्षण करते रहते हैं। उन्होंने कुपोषित बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधितों को दिया। इस मौके पर सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह व डॉ. गोविंद सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्माणाधीन पानी की टंकी का किया निरीक्षण
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में जल जीवन मिशन के तहत वार्ड संख्या-14 केशव नगर में पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन पानी की टंकी का बृहस्पतिवार रात मंडलायुक्त व डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा व अधिशासी अभियंता जल निगम को समय से निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज व ईओ भिनगा डाॅ. अनीता शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed