फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Befriended a teenage girl on Instagram, took her to a hotel, and raped her

Lucknow News: इंस्टाग्राम पर किशोरी से की दोस्ती, होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

Mon, 27 Jul 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Befriended a teenage girl on Instagram, took her to a hotel, and raped her
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके की 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये व और जेवर ऐंठने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक सिंह उर्फ गोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शनिवार देर रात सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी इंटर की छात्रा है। अभिषेक सिंह उर्फ गोलू ने इंस्टाग्राम के जरिये उससे दोस्ती की थी। शादीशुदा होने के बावजूद उसने खुद को अविवाहित बताया। आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा दिया था। एक दिन आरोपी किशोरी को बहाने से होटल ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

धमकाकर ढाई लाख रुपये व जेवर ऐंठे
किशोरी के पिता का आरोप है कि अभिषेक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बेटी को ब्लैकमेल किया। उसने डरा-धमकाकर किशोरी से घर से ढाई लाख रुपये और जेवर मंगवाकर हड़प लिए। घर से रुपये व जेवर गायब होने पर परिजनों को शक हुआ। पूछने पर बेटी ने पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि शनिवार देर रात आरोपी को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed