फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Beating allegations charged by officer

समीक्षाधिकारी ने लगाया थाना में पिटाई का आरोप

Tue, 02 Jul 2019 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Beating allegations charged by officer
जब्त कार छुड़ाने गए समीक्षा अधिकारी की थाने में पिटाई, इंस्पेक्टर बोले, अभद्रता पर की कार्रवाई
विज्ञापन

कैसरबाग में कार छुड़ाने गए समीक्षा अधिकारी मनोज कुमार प्रजापति ने पुलिस पर थाना में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है।
मनोज का आरोप है कि कैसरबाग के सीओ अमित कुमार राय के साथ दरोगा-सिपाही व होमगार्डों ने उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। घसीटते हुए हवालात में ले जाकर बंद कर दिया।
यही नहीं, उनके खिलाफ पुलिस से मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में शांतिभग की कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। कई घंटे बाद जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

उन्होंने सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्रा को आपबीती बताई, इसके बाद सचिवालयकर्मियों में आक्रोश फैल गया। यादवेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को प्रमुख सचिव गृह समेत अन्य अधिकारियों से मिलकर पुलिस की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने समीक्षा अधिकारी के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि समीक्षा अधिकारी ही अराजकता कर रहे थे। इस पर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि टिकैतराय तालाब निवासी मनोज कुमार प्रजापति सचिवालय के ग्राम विकास अनुभाग छह में बतौर समीक्षा अधिकारी तैनात हैं। शनिवार रात उनकी कार कैसरबाग इलाके में एक सरदार की कार से टकरा गई थी।
दोनों में झगड़ा हुआ तो पुलिस को सूचना मिली। सरदार की तरफ से मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दोनों की कार जब्त कर ली थी। रविवार को मनोज कार छुड़ाने कैसरबाग कोतवाली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
वह जबरन अपनी कार ले जाने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो गाली-गलौज, मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। समझाने पर अपना सिर दीवार से टकराने व कुर्सी-मेज पर हाथ-पैर पटकने लगे।
इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने समीक्षा अधिकारी की हरकतों के वीडियो बनाए हैं। उनके खिलाफ दरोगा बृजभूषण सिंह ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। उधर, समीक्षा अधिकारी ने पुलिस पर थाना में मारपीट के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी।
उन्होंने कहा कि सीओ अमित कुमार राय ने 15 दरोगा-सिपाहियों व होमगार्ड के साथ मिलकर पिटाई की। घसीटते हुए हवालात में ले गए और बंद कर दिया। समीक्षा अधिकारी का कहना है कि उनके बायें पैर के घुटने का ऑपरेशन हुआ है।
पुलिसकर्मियों से उस घुटने पर न मारने के लिए कहा तो वह पैर रखकर ऊपर चढ़ गए। दरोगा-सिपाही उन्हें पीटने के बाद हंस-हंसकर ताने मार रहे थे। उनका आईकार्ड सीओ ने अपने बूट से कुचल दिया।

समीक्षा अधिकारी ने कहा कि वह सिर्फ एफआईआर की कॉपी मांग रहे थे जिस पर सीओ भड़क उठे और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed