फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beat petrol pump employee

पेट्रोल पंप पर लेनदेन को लेकर विवाद, तोड़फोड़, लूट का आरोप

Mon, 06 Dec 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
beat petrol pump employee
लखनऊ। चिनहट के मटियारी फ्लाईओवर के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर रविवार तड़के कुछ युवकों ने खूब उत्पात मचाया। कर्मचारियों का आरोप है कि युवकों ने उनकी पिटाई के बाद रुपये लूट लिए और तोड़फोड़ की। पेट्रोल पंप मैनेजर गरिमा मिश्रा ने इनोवा सवार 8-10 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी केमुताबिक, बाराबंकी के लोहटी जई निवासी गरिमा मिश्रा रिलायंस पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर तैनात हैं। गरिमा के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4.30 बजे इनोवा कार सवार पंप पर पहुंचे। उन्होंने डीजल भरवाया। इसके बाद रुपये के लेनदेन को लेकर सुपरवाइजर आकाश यादव से कहासुनी हुई। इनोवा सवार 8-10 युवकों ने हंगामा शुरू किया। विरोध पर कर्मचारियों को पीटा और कार्यालय का दरवाजा तोड़ दिया। वहीं परिसर में रखे गमले भी फेंकने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दबंगों ने पंप सुपरवाइज से 50 हजार रुपये भी लूट लिए लेकिन भीड़ जुटती देख वहीं फेंककर धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पंप मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed