फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beat law student on road, firing

लखनऊ : एलएलबी छात्र को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Fri, 03 Dec 2021 12:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 03 Dec 2021 12:27 PM IST
सार

नसीरुद्दीन छात्रों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलता है। नसीरुद्दीन ने पंकज के दोस्तों से भी कई बार रुपये वसूले थे। इस बात का पता चलने पर पंकज ने दोस्तों को रुपये देने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
beat law student on road, firing
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महानगर के विवेकानंद अस्पताल के पास बुधवार देर रात कार सवार युवकों ने एलएलबी छात्र को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। विवाद के दौरान अस्पताल के पास मौजूद तीमारदारों ने बीच-बचाव किया तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर कारतूस के खोखे मिले। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, पंकज शर्मा मड़ियांव में रहता है और वह अयोध्या से एलएलबी कर रहा है। पंकज के मुताबिक, महानगर निवासी नसीरुद्दीन आपराधिक प्रवृत्ति का है। छात्रों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलता है। नसीरुद्दीन ने पंकज के दोस्तों से भी कई बार रुपये वसूले थे। इस बात का पता चलने पर पंकज ने दोस्तों को रुपये देने से मना कर दिया। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा था। रुपये न मिलने पर नसीरुद्दीन को पंकज के बारे में जानकारी मिल गई। रंगदारी मिलने में बाधा बन रहे पंकज को सबक सिखाने के लिए नसीरुद्दीन कई दिनों से उसे तलाश रहा था।
विज्ञापन


पंकज के मुताबिक, बुधवार रात को वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके लिए उसने विवेकानंद अस्पताल की पार्किंग में कार खड़ी की थी। फिर अपने दोस्तों के साथ चला गया। रात करीब 12.30 बजे वापस आया। पंकज के मुताबिक, जब वह कार को पार्किंग से निकाल रहा था, तभी नसीरुद़्दीन व उसके साथी आ गए। उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। नसीरुद्दीन के साथ ऋषभ राय, इंदिरानगर का युसुफ, कल्याणपुर का आरिफ, फैसल, प्रतीक, चिंटू और आतिफ भी थे। आरोप है कि पंकज को बीच सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया। वह जान बचाने के लिए एक कार के पीछे छिप गया लेकिन आरोपियों ने कार के पीछे से उसे घसीटकर दोबारा पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव करने आए तीमारदार तो चला दी गोली
पंकज के मुताबिक, उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने बीच-बचाव शुरू किया। भीड़ जुटता देख हमलावर और नाराज हो गए है। आरोप है कि वहां से भागने केलिए हमलावरों ने असलहे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच हमलावर वहां से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंकज की तहरीर पर नसीरुद्दीन समेत आठ आरोपियों के खिलाफ तीन हजार रुपये व चेन लूटने, हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed