फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Be alert in changing weather, otherwise you will fall ill.

Lucknow News: बदलते मौसम में रहें सर्तक, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार

Sat, 15 Feb 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Be alert in changing weather, otherwise you will fall ill.
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज।
लखनऊ। मौसम बदल रहा है। ऐसे में आप अपना ख्याल रखें। लापरवाही बरतने पर बीमार पड़ सकते हैं। क्योंकि, सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में गले में संक्रमण, खांसी, सर्दी-जुकाम के साथ ही वायरल बुखार और जोड़ों में दर्द के मरीज 20 फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुलदीप वर्मा ने बताया कि सुबह-शाम सर्दी रहती है। दिन का मौसम सामान्य होने से लोग गर्म कपड़े नहीं पहनते हैं। इससे उन्हें सर्दी लग जाती है। इस समय प्रदूषण भी बढ़ी है। इससे गले में इंफेक्शन हो रहा है। उन्होंने सलाह दी कि दिन में भी गर्म कपड़े पहनें। घर से निकले तो मास्क लगाएं।
विज्ञापन

श्वास रोगी धूप निकलने के बाद टहलने जाएं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया जब भी मौसम में परिवर्तन होता है तो वायरल बुखार व सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे मौसम में सतर्क रहने से बीमारियों से बचा जा सकता है। लोकबंधु अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य पर दें ध्यान

डफरिन अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर रखें। ठंडी चीजें खाने के लिए न दें। कुछ दिनों तक रात में में पंखा न चलाएं। लापरवाही से बच्चे निमोनिया के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed