{"_id":"6aab04c254ed1b285d019b22","slug":"bds-student-falls-ill-at-college-dies-lucknow-news-c-13-lko1096-1923446-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कॉलेज में बिगड़ी बीडीएस छात्रा की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कॉलेज में बिगड़ी बीडीएस छात्रा की तबीयत, मौत
Thu, 17 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित निजी डेंटल संस्थान में बुधवार सुबह बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुषी सिंह (21) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी छात्र उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
बिहार के भागलपुर निवासी आयुषी गुडंबा के गढ़ी क्षेत्र में ननिहाल में रहती थी और कॅरियर डेंटल संस्थान से बीडीएस की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार को उसका प्रैक्टिकल था। बुधवार सुबह संस्थान पहुंचने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई।
नाना शशिकांत सिंह ने बताया कि आयुषी के पिता अमर सिंह की चार महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह भागलपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कैशियर थे। इसके बाद वह मां पूनम के साथ लखनऊ आ गई थी। परिजनों के मुताबिक, पिता की मौत के बाद से आयुषी परेशान रहती थी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।