फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bds student asutosh will get gold medal

राजधानी के आशुतोष को मिलेगा गोविला अवार्ड

Wed, 23 Oct 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
bds student asutosh will get gold medal
आशुतोष को मिलेगा डॉ. गोविला गोल्ड मेडल
विज्ञापन

केजीएमयू के डेंटल संकाय के मेडल की हुई घोषणा
25 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू
केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में डेंटल संकाय का प्रसिद्ध डॉ. गोविला गोल्ड मेडल राजधानी के अलीगंज निवासी आशुतोष श्रीवास्तव को मिलेगा। समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार दोपहर दो बजे के बाद समारोह का रिहर्सल होगा।
केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में इस बार 44 अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। अन्य संकाय के मेडल की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। बीडीएस के परीक्षा परिणाम में देरी की वजह से डेंटल संकाय के मेडल की देर से घोषणा की गई है। डीन प्रो. शादाब मोहम्मद ने बताया कि डेंटल संकाय का सर्वोच्च डॉ. गोविला गोल्ड मेडल बीडीएस फाइनल के आशुतोष श्रीवास्तव को दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें चारों वर्ष में सर्वाधिक अंक पाने के लिए डॉ. एचडी गुप्ता गोल्ड मेडल भी मिलेगा। इसके अलावा डॉ. संतोष जैन मेमोरियल गोल्ड मेडल, श्री त्रिभुवन नाथ राम दुलारी मेमोरियल गोल्ड मेडल भी आशुतोष को दिया जाएगा। इसी तरह प्रोफेसर एमएन माथुर गोल्ड मेडल निहारिका सिंह, वेदावती शीला गोल्ड मेडल नैंसी जैन, प्रोफेसर केपी चौधरी गोल्ड मेडल मनीषा मीना एवं नैंसी जैन को दिया जाएगा।
विज्ञापन

दंत चिकित्सा को बढ़ावा देने का सपना
अलीगंज सेक्टर पी निवासी आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि केजीएमयू से एमडीएस करने के बाद वह उच्च डिग्री हासिल करेंगे। मरीजों के इलाज के साथ ही दंत चिकित्सा को बढ़ना सपना है। ऐसे में किसी डेंटल कॉलेज में फैकल्टी के रूप में सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी। अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी को देने वाले आशुतोष ने बताया कि वह परिवार के पहले चिकित्सक हैं। उन्होंने कहा कि करीब चार घंटे की पढ़ाई जरूरी है, जितना भी पढ़ा जाए, उस पर पूरी तरह से फोकस करके उच्च अंक हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में आएंगे 50 बच्चे
केजीएमयू का 15वां दीक्षांत समारोह अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इसमें प्राथमिक विद्यालय के 50 बच्चों को भी बुलाया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान परिषद के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव मौजूद रहेंगे।

फैकल्टी के लिए ड्रेस कोड
दीक्षांत समारोह में संकाय सदस्यों के लिए ड्रेस भी निर्धारित कर दी गई है। पुरुष फैकल्टी जोधपुरी फुल बांह की काली कलर की जैकेट, सफेद शर्ट, काली पैंट और काले जूते मोजे में रहेंगे। महिला संकाय सदस्य फुल बांह की काली ब्लेजर, पीली साड़ी और काले जूते पहनेंगी। सभी को स्टोल लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed